{"_id":"6140d1638ebc3ebd6d797025","slug":"22-inspectors-of-ballia-transferred-sent-to-azamgarh-and-mau-ballia-news-vns611571890","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया के 22 निरीक्षकों का तबादला, आजमगढ़ और मऊ भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया के 22 निरीक्षकों का तबादला, आजमगढ़ और मऊ भेजे गए
विज्ञापन
बलिया। वर्ष 2022 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर तेजी आ गई है। पुलिस महकमे में भी विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल शुरू हो गई है। डीआईजी अखिलेश कुमार ने जनपद में तीन साल से जमे पुलिसकर्मियों को मंडल के अन्य जनपदों में स्थानांतरित कर दिया है।
बलिया से 22 निरीक्षकों का तबादला आजमगढ़ और मऊ जनपद के लिए किया गया है। वहीं, आजमगढ़ से 14 और मऊ से छह निरीक्षकों को बलिया भेजा गया है। जिले से स्थानांतरित किए गए कई निरीक्षक लोकसभा चुनाव से पहले ही आजमगढ़ से बलिया आए थे। उनको विस चुनाव से पहले बलिया से फिर आजमगढ़ भेजा गया है।
डीआईजी कार्यालय से जारी की गई सूची में कई निरीक्षक ऐसे हैं जो वर्तमान में थाना संभाल रहे थे। चुनावी तैयारियों के मद्देनजर आपरेशन शुरू होने से पुलिसकर्मियों की बेचैनी है। डीआईजी अखिलेश कुमार ने बताया कि चुनाव के लिए पारदर्शी कार्रवाई में समय लगता है। इसकी शुरुआत हो चुकी है।
विज्ञापन
येे निरीक्षक जाएंगे गैर जनपद
बलिया से 22 निरीक्षकों का तबादला आजमगढ़ और मऊ जनपद के लिए किया गया है। जनपद से मऊ भेजे गए इंस्पेक्टरों में अनिल चंद्र तिवारी, शत्रुंजय कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, पंकज त्रिपाठी, वीरेंद्र कुमार यादव, समर बहादुर, सौरव कुमार राय, अशोक चंद्र दुबे, सुनील कुमार सिंह, हरिराम मौर्य, शैलेश सिंह, नागेश उपाध्याय, योगेश यादव, सुभाष चंद्र यादव, राकेश कुमार सिंह शामिल हैं। आजमगढ़ भेजे गए निरीक्षकों में शशिमौली पांडेय, सियाराम यादव, राजेश कुमार सिंह, योगेंद्र बहादुर सिंह, समीम अली सिद्दीकी, यादवेंद्र प्रसाद पांडेय, द्वारिका प्रसाद पांडेय शामिल हैं।
इन निरीक्षकों की होगी आमद
बलिया। आजमगढ़ से निरीक्षकों विनोद कुमार सिंह, रामायण प्रसाद. श्रीधर पांडेय, नंद कुमार तिवारी, ज्ञानू प्रिया, केशव प्रसाद द्विवेदी, राकेश कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, राजेश कुमार मिश्रा, अनवर अली खान, सुनीलचंद तिवारी, संजय कुमार सिंह, शिवशंकर सिंह, राकेश कुमार सिंह को बलिया भेजा गया है। मऊ जनपद से छह इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार, चंद्र भास्कर द्विवेदी, निहार नंदन कुमार, अनिता कुमारी, राजेश प्रसाद, पंकज कुमार सिंह को बलिया भेजा गया है।
11 उपनिरीक्षक भी आएंगे
बलिया। मऊ से 11 उप निरीक्षकों को बलिया जनपद भेजा गया है। इसमें अमरनाथ यादव, जयप्रकाश सिंह, मुन्नालाल यादव, रंग बहादुर सिंह, देवेंद्र कुमार, राधेश्याम सरोज, विकास यादव, रामसकल यादव, चंद्रभूषण पांडेय, शिवमूर्ति तिवारी, पन्नालाल शामिल हैं।