फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   22 cattle transported to slaughter found

वध को ले जाए जा रहे 22 मवेशी बरामद

Sat, 08 May 2021 09:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
22 cattle transported to slaughter found
वध को ले जाए जा रहे 22 मवेशी बरामद
विज्ञापन

चालक और तस्कर ट्रक खड़ी कर हुए फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना अंतर्गत एनएच 31 के बैरिया-मांझी मार्ग पर चांददीयर चौकी पुलिस ने ट्रक से वध को ले जाए जा रहे 22 मवेशियों को शनिवार को बरामद कर लिया। इन मवेशियों को आजमगढ़ से ट्रक पर लादकर जयप्रभा सेतु होते हुए बंगाल ले जाते समय शनिवार की सुबह मांझी के जयप्रभा सेतु के निकट एक लाइन होटल के सामने ट्रक से बरामद किया गया। पुलिस को देख चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रक मालिक, चालक और तस्करों की खोज में जुट गई है।

बताया जाता है कि पिछले कई सालों से पशु तस्कर जयप्रभा सेतु के अलावा बिहार राज्य से सटे सीमावर्ती गांवों के नदी मार्गों से बिहार होते हुए मवेशियों को बंगाल भेजते हैं। बैरिया पुलिस बीते वर्षों में कई बार लगातार इन तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करती रही है फिर भी ये तस्कर बेहिचक तस्करी करने से बाज नहीं आते हैं। चांददियर चौकी पुलिस को शनिवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक में पशु लादकर वध के लिए बंगाल ले जाया जा रहा है जो जयप्रभा सेतु के रास्ते बिहार में प्रवेश करेगा। सूचना पाते ही चांददीयर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई सूरज कुमार सिंह ने मामले से एसएचओ बैरिया राजीव कुमार मिश्रा को अवगत कराया और उनके निर्देश पर पुलिसकर्मियों के साथ टोला शिवन राय के चट्टी पर घेराबंदी कर दी। लेकिन इसकी सूचना उन तस्करों तक किसी तरीके पहुंच गई और चालक और तस्कर पशु लदे ट्रक को चट्टी से करीब एक किलोमीटर पहले खड़ी कर गायब हो गए। पुलिस को एक ट्रक खड़ी होने की सूचना प्राप्त हुई तो मौके पर पहुंचे और ट्रक को चेक किया तो देखा कि उस ट्रक में 11 गाय व 10 सांड़ लदे थे। जिसमें एक गाय मर चुकी थी। चौकी प्रभारी द्वारा बताया गया कि मृत गाय का पोस्टमार्टम के बाद उसे दफना दिया जाएगा। मवेशियों को निकटवर्ती गौशाला भेजवाया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने गोवध और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed