{"_id":"61ddc4414ddb8b2a995fbc2f","slug":"22-barriers-in-the-district-force-deployed-for-checking-ballia-news-vns633039984","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 22 बैरियर, चेकिंग के लिए फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 22 बैरियर, चेकिंग के लिए फोर्स तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद की पुलिस ने कुल 22 बैरियर एवं चेकपोस्ट स्थापित किया है। इसमें 12 अंतरराज्यीय तथा 10 अंतरजनपदीय बैरियर एवं चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं
जनपद में तीन मार्च को छठवें चरण में विधान सभा चुनाव होगा। इसके मद्देनजर पुलिस ने जिले में अंतर्राज्यीय 12 बैरियर स्थापित किया है। जिसमें सिकंदरपुर थाना के दरौली घाट, बांसडीह के सुल्तानपुर, बैरिया के दयाछपरा, रेवती के गोपालपुर, हल्दी के जहाज घाट पीपापुल, शहर कोतवाली के महावीर घाट, बैरिया के मांझी घाट पुल के पास व जयप्रकाशनगर, दोकटी के ख्वासपुर व लालगंज, नरही के लक्ष्मणपुर व भरौली घाट पर बैरियर एवं चेकपोस्ट स्थापित किया गया हे। इसी प्रकार अंतरजनपदीय 10 चेकपोस्ट स्थापित किए गए है। इसमें नरही थाना के कोटवा नारायणपुर, चितबड़ागांव के धर्मापुर, रसड़ा के तिराहीपुर, सिधाघर घाट, प्रधानपुर व नदौली, नगरा के निकीसीपुर, भीमपुरा के बरौली, उभांव के अखोप व तुर्तीपार चेकपोस्ट स्थापित किया गया है और यहां पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।
----------------
जिले में तैनात की गई एसएसटी व एफएसटी 45 टीमें
बलिया। सोमवार से जनपद में एसएसटी (सर्विलांस टीम) तथा एफएसटी (फ्लाइंग स्कार्ट टीम) को बार्डर समेत अन्य स्थानों पर तैनात कर दिया गया है, जो जिले में आने जाने वाले वाहनों की जांच करेंगे। जिसमें शराब, पशु तस्करी, पैसा, असलहा आदि होंगे। जनपद में एसएसटी 24 तथा एफएसटी 21 टीमों को तैनात किया गया है। प्रत्येक सर्किल में तीन टीमों को तैनात किया गया है। एक टीम में एक मजिस्ट्रेट, एक एसआई तथा तीन कांस्टेबल तैनात रहेंगे। यह टीमें बार्डर से लेकर अपने-अपने सर्किल में शराब, पशु तस्करी, पैसा, असलहा के अलावा वाहनों की चेकिंग कर कार्रवाई करने का काम करेंगे।
विज्ञापन
----------------
चुनाव के मद्देनजर बार्डरों पर 22 बैरियर स्थापित किए गए हैं। आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग के लिए फोर्स तैनात कर की गई है। संदिग्धों पर विशेष नजर रखी जा रही है। नियमों का पूरी तरीके से पालन कराया जाएगा।
विजय त्रिपाठी, एएसपी