फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सकुशल संपन्न हुआ अंतिम चरण का मतदान, पड़े 52.7 फीसदी वोट

सकुशल संपन्न हुआ अंतिम चरण का मतदान, पड़े 52.7 फीसदी वोट

Sun, 19 May 2019 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
सकुशल संपन्न हुआ अंतिम चरण का मतदान, पड़े 52.7 फीसदी वोट
पड़े 52.7 फीसदी वोट - फोटो : amar ujala
बलिया। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान रविवार को सकुशल संपन्न हो गया। जिले की सभी सात विधानसभाओं में मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। खासकर युवाओं का जोश सर चढ़कर बोला। पहली बार बने नए मतदाता और महिलाओं ने भी मतदान करने में विशेष रुचि दिखाई। वहीं, चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में फोर्स लगाई गई थी। जिले की फोर्स के साथ बाहर से आए केंद्रीय बल के जवान भी पूरी मुस्तैदी से लगे हुए थे। जिले के पुलिस और प्रशासनिक महकमा की तत्परता से चुनाव निष्पक्ष स्वतंत्र और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इस दौरान जिले के सात विधान सभाओं में कुल 52.7 फीसदी वोट पड़े।
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक लगातार गतिशील रहे। भारी दल-बल के साथ अधिकारी द्वय ने जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर दिया। जिले भर की कुशलता पर जिलाधिकारी की नजर बनी रही। डीएम-एसपी अपने अपने मोबाइल के माध्यम से पूरे जिले की स्थिति पर नजर बनाए रखी।मतदान शुरू हणते ही जिला निर्वाचन अधिकारी अपनी पूरी टीम के साथ निकल गए। सबसे पहले वे सिकंदरपुर क्षेत्र में गए और फिर वहां से मनियर, बांसडीह, सहतवार होते हुए रेवती व बैरिया क्षेत्र के बूथों की स्थिति देखी। वहां से रामगढ़, हल्दी होते हुए विधानसभा नगर के दर्जनभर बूथों का जायजा लिया। इसके बाद डीएम-एसपी ने फेफना विधानसभा क्षेत्र में कूच किया। चितबड़ागांव में भ्रमण के बाद विस रसड़ा क्षेत्र में पहुँचे। रसड़ा से बिल्थरारोड, सिकन्दरपुर होते हुए फिर बांसडीह पहुंच गए। भ्रमण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी बूथ के पीठासीन अधिकारी से मतदान की कुशलता की जानकारी लेते रहे। वहीं पुलिस अधीक्षक भी हर बूथ पर तैनात फोर्स से वहां की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

क्रिटिकल मतदेय स्थल पर विशेष निगरानी : बलिया। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए क्रिटिकल मतदान स्थलों पर विशेष निगरानी रखी गई। इन बूथों पर पहले से ही पैरा मिलिट्री की फौज लगा दी गई थी। कहीं भी किसी प्रकार की गड़बड़ी या जबरदस्ती मतदान की आशंका को पहले ही खत्म कर दिया गया था। निरीक्षण के दौरान भी जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक की नजर इन बूथों पर रही। कुछ बूथों पर अधिकारी द्वय मौके पर पहुंचे तो अन्य बूथों की कुशलता की जानकारी मोबाइल के माध्यम से लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं के साथ वृद्ध मतदाताओं में भी दिखा उत्साह : बलिया। लोकसभा चुनाव में वैसे तो हर मतदाता उत्साहित दिखे, लेकिन युवाओं के अलावा वृद्ध मतदाताओं में भी खासा उत्साह दिखा। बहुत सारे ऐसे बहुत देखे गए जहां 80 वर्ष से भी ऊपर के वृद्ध मतदाता विशेष रुचि लेकर मतदान केंद्र पर गए और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुछ मतदाता तो चलने फिरने में असहज होने के बावजूद भी अपने परिवार के किसी सदस्य के सहयोग से मतदान केंद्र तक पहुंचे। महिलाओं ने भी इस चुनाव में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

लोकसभा चुनाव में सबसे खास बात यह रही कि इस बार हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक सखी बूथ बनाया गया था। इन बूथों पर पीठासीन अधिकारी से लेकर सभी मतदान अधिकारी भी महिलाएं तैनात थी। सखी बूथ पर वोट देने को लेकर महिलाओं में एक अलग उत्साह नजर आया। उधर, इससे इतर कुछ सामान्य मतदेय स्थलों पर भी तैनात महिलाओं ने चुनाव में मिले दायित्वों का निर्वहन बेहतर ढंग से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed