{"_id":"5caf71e2bdec22142773c63f","slug":"21555001826-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंट्रोल रूम में शिकायतों की भरमार, 42 दिनों में आए 77","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंट्रोल रूम में शिकायतों की भरमार, 42 दिनों में आए 77
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंट्रोल रूम में 42 दिनों में आईं 778 शिकायतें
बलिया। चुनाव से संबंधित शिकायतों का निस्तारण करने के लिए निर्वाचन कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में 42 दिनों में कुल 778 शिकायतें आई जिनका निस्तारण किया गया। कंट्रोल रूम प्रभारी की मानें तो इनमें से 80 फीसदी मामले मतदाता बनने को लेकर थे। अधिकतर लोगों ने मतदाता बनने की प्रक्रिया जाननी चाही थी। ऐसे लोगों का मार्गदर्शन किया गया।
जिला निर्वाचन कार्यालय में चुनाव प्रक्रिया से संबंधित मामलों की जानकारी व समस्याओं को लेकर एक मार्च को कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया। इसके प्रभारी प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी को बनाए गए। हालांकि इसके अलावा अलग-अलग समय के लिए सहायक कंट्रोल रूम प्रभारी की भी तैनाती की गई। कंट्रोल रुम प्रभारी डीपीओ विनीत कुमार सिंह ने बताया कि अब तक 42 दिनों में कुल 778 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। प्रतिदिन 18 से 20 शिकायतें आती हैं जिससें 80 फीसदी शिकायतें मतदाता बनने को लेकर ही होती हैं। शिकायत करने वालों की ओर से यह जानकारी मांगी जाती है कि मतदाता बनने के लिए क्या करना होगा, कहां से फार्म मिलेगा, फार्म को कहां जमा किया जाएगा। इसके लिए कौन-कौन से दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी आदि। शिकायतकर्ता को उसी समय पूरी जानकारी देकर संतुष्ट करते हुए मामले का निस्तारण कर दिया जाता है। इन शिकायतों को पंजिका पर दर्ज कर संबंधित तहसीलों को भी भेजा जाता है ताकि तहसीलकर्मी शिकायतकर्ता से संपर्क कर उसकी समस्या का समाधान कराएं। प्रभारी ने बताया कि यह भी शिकायत करने वाले की ओर से इस बात की भी जानकारी मांगी जाती है कि उनका नाम मतदाता सूची में है या नहीं, इस तरह की शिकायतों का समाधान भी उसी समय कंट्रोल रुम में मौजूद कर्मी सूची को देखकर उसका समाधान करते हैं।
जिला निर्वाचन कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम का नंबर 1950 है। इसके अलावा एक अन्य नंबर 05498225808 भी है। कंट्रोल रूम के प्रभारी डीपीओ विनीत कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत इन नंबरों पर की जा सकती है।