{"_id":"5caf70debdec2213ea539eb9","slug":"21555001566-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाये वेतन की मांग को लेकर 102 व 10","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाये वेतन की मांग को लेकर 102 व 10
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित...
वेतन भुगतान के लिए हड़ताल पर रहे एंबुलेंस चालक
क्रासर :
- महिला अस्पताल के बाहर एंबुलेंस खड़ी कर जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
बलिया। चार माह के बकाये वेतन का भुगतान नहीं होने से नाराज 102 और 108 एंबुलेंस के चालकों और सहायक (ईएमटी) गुरुवार से हड़ताल पर चले गए। चालकों और सहायकों ने महिला अस्पताल के बाहर एंबुलेंस खड़ा कर नारेबाजी की। चेताया कि जब तक उनके बकाये वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। एंबुलेंस चालकों की हड़ताल से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जनपद में संचालित 102 व 108 एंबुलेंस संचालक व सहायक (ईएमटी) को चार माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। कई बार की मांग के बाद भी भुगतान नहीं होने पर चालकों और सहायकों ने गुरुवार को अपनी सेवाएं ठप कर दीं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्रक सौंपा। इसमें कहा गया है कि चार माह से वेतन नहीं मिला है। अगर कुछ लोगों का वेतन आ भी रहा है तो किसी का दो हजार तो किसी को तीन हजार रुपये काट कर दिया जा रहा है। जब हम लोग उच्चाधिकारियों से बात करने की बात करते हैं तो वे लोग हम लोगों को धमकी देते है कि सेवा देनी है तो दो वरना एंबुलेंस खड़ी कर घर चले जाओ। वेतन के अभाव में हम कर्मचारी भुखमरी के कगार पर आए गए है। परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है। चेताया कि अगर हम लोगों का बकाया वेतन अविलंब भुगतान नहीं किया गया तो हड़ताल अनवरत चलता रहेगा।
---------------------
जिले में परेशान हुए मरीज
एंबुलेंस सेवा बाधित होने से जिले भर में मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कंट्रोल रूम में फोन करने पर भी उनके यहां एंबुुलेंस नहीं पहुंच सकी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इन एंबुुलेंस से रोजाना औसतन 500 मरीजों को ढोया जाता है जिन्हें स्थानीय सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पताल लाया जाता है। इस सेवा के बाधित होने से आम लोगों को खासी परेशानी हुई और उन्हें अस्पतालों तक अपने निजी वाहनों से मरीजों को ले जाने को विवश होना पड़ा।
विज्ञापन
इनसेट----
उच्चाधिकारियों से की जा रही बात
बलिया। एंबुलेस सेवा के प्रोजेक्ट मैनेजर अंकित कुमार सक्सेना ने बताया कि जिले के 102 , 108 एम्बुलेंस चालकों एवं ईएमटी का चार माह से वेतन भुगतान नहीं हुआ है। इसके लिए कुछ लोगों ने एंबुलेंस को खड़ा कर दिया है। वेतन भुगतान के लिए उच्चाधिकारियों से बातचीत हो रही है, जल्द ही एंबुलेंस सेवाएं शुरू हो जाएंगी।