{"_id":"5c06c119bdec2241585f396c","slug":"21543946521-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतसर। लंबित मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने मंगलवार को प्रा. स्वा. केन्द्र रतसर पर बांह में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर सभा की। एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य अरुण कुमार शर्मा ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि सरकार ने शीघ्र मांगो पर विचार नहीं किया तो संघ अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने को विवश होगें। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
राकेश सिंह ने कहा कि तीन दिन बांह में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया जा रहा है फिर भी मांगों पर विचार नहीं हुआ तो छह-सात दिसंबर को दो घंटे कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। आठ दिसंबर को द्वितीय शनिवार का सामूहिक उपभोग और दस दिसंबर से अनिश्चित ालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय किया गया है। धरने का नेतृत्व कर रहे सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि रिपोर्ट करीब डेढ़ वर्ष से शासन में लंबित है। भत्तों का वर्षों से पुनरीक्षण नहीं हुआ। महानिदेशालय के प्रस्ताव के बाद भी संवर्ग के पदों का पुनर्गठन नहीं हो रहा, कार्य और आवश्यकता के मुताबिक मानक नही बन रहे। पदों का सृजन लंबित है। उच्च पदों का सृजन नही हो रहा है जिससे पद्दोन्नति नहीं हो पा रही है। नियुक्ति प्रक्रिया बाधित है। फार्मासिस्ट के लगभग पांच सौ से अधिक पद खाली है जबकि फार्मासिस्ट रोजगार की तलाश में भटक रहे है। प्रदर्शन करने वालों में पंकज कुमार, जितेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार आदि शामिल रहे।