{"_id":"5babce9c867a557fe67e292f","slug":"21537986204-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल के बैरियर से टकरा कर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल के बैरियर से टकरा कर युवक की मौत
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया (भरौली)। बक्सर की ओर से पिकअप पर ससुराल से भैंस लेकर आ रहे युवक की गंगा पुल पर लगे लोहे के बैरियर से टकरा कर मौत हो गई। मौके पर पहुंची यूपी व बिहार की पुलिस ने उसे बक्सर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद यामू (40) बुधवार को ससुराल बक्सर से भैंस लेकर पिकअप से अपने गांव जा रहा था। पत्नी पिकअप के केबिन में और यामू गाड़ी के पीछे डाले में भैस के साथ खड़ा था। पुल पर लगा बैरियर वह देख नहीं पाया जिससे उसका सिर बैरियर से टकरा गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि पत्नी के बार- बार कहने पर भरौली पिकेट पर सिपाही संजीव सिंह उसे लेकर सदर अस्पताल बक्सर गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम बक्सर में ही हुआ।