फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड

बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड

Fri, 02 Feb 2018 10:36 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
बीएसए ने प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड
बलिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मनि राम बाबा के डेरा पर तैनात प्रधानाध्यापक गोपाल जी यादव को कार्य में लापरवाही मामले में सस्पेंड कर दिया है। वहीं, लोकेशन सेंटर की कॉल पर पकड़े गये दर्जनों शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय मनी राम बाबा के डेरा पर अतिरिक्त कक्ष का निर्माण 9 विन्दुओं की अवहेलना कर कराया गया है। साथ ही उक्त शिक्षक पर अध्यापक आचरण सेवा नियमावली का घोर उल्लंघन तथा कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही की बात जांच रिपोर्ट में सामने आयी है। इसे देखते हुए प्रधानाध्यापक को सस्पेंड करते हुए मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी गड़वार अवधेश कुमार राय को सौंपी गयी हैं। निलम्बन की अवधि में उक्त शिक्षक को जीवन निर्वहन भत्ता देय होगा। बीएसए ने बताया कि कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया में स्थापित लोकेशन सेंटर से विद्यालयों की शैक्षिक गतिविधियों व पठन पाठन इत्यादि पर वार्ता की गयी, जिसमें बांसडीह के सात, पंदह में पांच, चिलकहर, बेरूआरबारी व दुबहर में एक-एक तथा गड़वार में दो स्कूलों की व्यवस्था काफी खराब मिली। सम्बंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है, अन्यथा की परिस्थिति में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed