{"_id":"5a5106004f1c1bd3178b54bd","slug":"21515259392-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई योजनाओं पर एक स्वर से प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई योजनाओं पर एक स्वर से प्रस्ताव पारित
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा। नगर पालिका सभागार में नपा अध्यक्ष मोती रानी सोनी की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें नगर के प्रत्येक वार्डो में अलाव की व्यवस्था, नाले-नालियों की सफाई के साथ-साथ विकास के कई महत्वपूर्ण नयी योजनाओं पर प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान शासन से धन स्वीकृत कराने के लिये निवर्तमान चैयरमैन सभासद वशिष्ठ नरायन सोनी को नामित किया गया।
वार्ड नं. 22 के सभासद पप्पू पहलवान ने नगर में राशन कार्ड की दुर्व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आक्रोश जताया। कहा कि पूर्ति विभाग द्वारा शत प्रतिशत राशन कार्ड फीडिंग नहीं किया गया तो सभासद आंदोलन के लिये बाध्य होंगे। वशिष्ठ नरायन सोनी ने वार्ड नं. 9 में कूड़े के रिसाइकिलिंग ट्रीटमेंट प्लांट तथा शवदाह गृह के लिए जमीन क्रय करने की व्यवस्था की जाएगी। सभासद राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, मनोज कुमार गुप्ता, झब्बू, क्षत्रफल सिंह, रिशू को जमीन क्रय के लिये नामित किया गया। जिन वार्डो में पाइप लाइन की व्यवस्था नहीं है, उन वार्डो में पाइप लाइन की व्यवस्था कर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान नगर स्थित सरयु का पोखरा एवं दुल्हनिया का पोखरा का सुंदरीकरण, स्वच्छ भारत मिशन की सफलता के लिये घर-घर डस्टबीन बांटे जाने का निर्णय लिया गया। गांधी पार्क के सुंदरीकरण के लिये पोखरे के तल से दो सीढ़ी निर्माण करने के लिये धन की स्वीकृति प्रदान की गयी। इस मौके पर विजय कुमार संटू, अविनाश जायसवाल, परवेज आलम, गोपाल शास्त्री, संजय राजभर, राजकुमार गुप्ता, लक्ष्मी देवी, रंजना सोनी, संगीता सिंह, सरिता सिंह, मानती देवी, जहांगीर सभासद समेत लिपिक प्रदीप गुप्ता, खर्शीद आलम नपा कर्मी मौजूद रहे।