फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जांच समिति बदलने की मांग

जांच समिति बदलने की मांग

Thu, 04 Jan 2018 11:01 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
जांच समिति बदलने की मांग
बलिया। रतसर इंटर कॉलेज के एक शिक्षक के अनियमित तरीके से भुगतान की शिकायत के जांच को बनी तीन सदस्यीय कमेटी पर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य ने उंगली उठाई है। इस बाबत पूर्व प्रधानाचार्य ने डीआईओएस को पत्रक सौंपा है।
विज्ञापन

रतसर इंटर कॉलेज पूर्व प्रधानाचार्य अनिल कुमार शुक्ल ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेज कर बताया था कि भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सरकारी कोष से तथ्यों को छिपाकर अनियमित वेतन भुगतान किया जा रहा है। बताया कि वह वह करीब चार सालों तक स्कूल के प्रधानाचार्य रहे और कार्यकाल के दौरान कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया कि कॉलेज में प्रबंधक, कार्यवाहक प्रधानाचार्य व जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के कुछ बाबुओं की मिलीभगत से प्रवक्ता संस्कृत संस्कृत पद पर बिना पद सृजन व बिना नियुक्ति अनुमोदन प्राप्त किए तथा हाईकोर्ट के निर्देश पर जांचोपरांत प्रवक्ता संवर्ग में नाम नहीं होने के बावजूद एक शिक्षक का अनियमित तरीके से भुगतान किया जा रहा है। पूर्व प्रधानाचार्य ने डीआईओएस को पत्र देकर बताया कि तीन सदस्यीय जांच समिति से निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं है लिहाजा जांच के लिए नई समिति बनाई जाए।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed