फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मिठाइयों में हो रही मिलावटखोरी

मिठाइयों में हो रही मिलावटखोरी

Mon, 16 Oct 2017 11:30 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
मिठाइयों में हो रही मिलावटखोरी
बलिया/लालगंज। दीपावली में इस्तेमाल होने वाली मिठाइयों में मिलावटखोरी धड़ल्ले से जारी है। इनमें सिंथेटिक दूधों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिसके सेवन करने से लोगों की सेहत खराब हो जाती है।
नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ दूकानों को छोड़ दिया जाय तो अधिकांश दूकानों पर सिन्थेटिक दूध व अन्य मिलावट कर दूकानदारों ने खोवा व छेना की मिठाई बनाने के लिए व्यवस्था कर ली है। इसके अलावा बेसन के लड्डू, मोतीचूर के लड्डू, सोमपापड़ी, गोद की लड्डू भी तैयार किए जा रहे। लेकिन दूकानदार अधिक लाभ कमाने के चक्कर में आमजन के सेहत से खिलवाड़ करने से भी पीछे नहीं है। मिलावटी व सिन्थेटिक निर्मित मिठाइयां ग्रामीण क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि नगर में भी बनाई जाती है। इस समय दोकटी थाना क्षेत्र के भुआल छपरा चट्टी, दलन छपरा चट्टी, लालगंज व दोकटी बाजार आदि जगहों पर स्थापित मिठाई की दूकानों पर मिलावटी दूध व सिन्थेटिक दूध का प्रयोग कर मिठाइयां धड़ल्ले से बनाई जा रही हैं।

विभागीय आकड़ों गौर किया जाय तो जनपद की आबादी लगभग 33 लाख है। इसके सापेक्ष जनपद में दुधारू पशुओं की भारी मात्रा में कमी है। जबकि मिठाइयों की खपत भारी मात्रा में है। ऐसे में मिलावटी दूध व सिन्थेटिक दूध से मिठाइयां बनना दूकानदारों के लिए मजबूरी है। नगर के मिड्ढी चौराहा स्थित ज्योति स्वीट्स के संचालक अशोक कुमार का कहना है कि हमारी दूकान पर गाय व भैस के दूध से ही छेना व खोवा की मिठाई बनाई जाती है। लेकिन इसकी मियाद 12 से 24 घंटे तक होती है। जबकि बेसन से बने लड्डू, मोतीचूर, गोद की लड्डू तथा सोमपापड़ी की मियाद तीन से चार दिन तक रहती है। जिला अस्पताल में तैनात फिजीशियन डा. एके स्वर्णकार ने बताया कि मिलावट की मिठाइयां खाने से शरीर पर बुरा असर पड़ता है। मिलावट के कारण पेट की गड़बड़ी, उल्टी-दस्त, सिर को प्रभावित कर सकती है। वहीं, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि जनपद में करीब तीन दिन से दूकानों पर छापेमारी कर सेम्पल लिया जा रहा है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed