{"_id":"59b570e64f1c1bfc7f8b5ab1","slug":"21505063142-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान पीड़ितों को अब तक नहीं मिली सहायता राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान पीड़ितों को अब तक नहीं मिली सहायता राशि
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। क्षेत्र के जगदीशपुर व नरदरा गांव में पिछले साल गंगा के कटान से बेघर हुए लगभग दर्जन भर कटान पीड़ित परिवारों को अभी तक कोई सहायता राशि नहीं मिली है और न ही भूमिहीन कटान पीड़ितों को बसने के लिए कोई जमीन नसीब हुआ है। जबकि इसके पहले पिछले सालों में हुए कटान के समय तत्कालीन अधिकारियों ने एक सप्ताह के अंदर ही शासन के मंशा के अनुरूप सहायता राशि उपलब्ध करा दिया था।
दोकटी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर व नरदरा दक्षिणी गांव में पिछले साल सितंबर व अक्टूबर महीने में गंगा नदी के कटान से करीब दर्जनभर परिवारों का आशियाना गंगा नदी के कटान के भेंट चढ़ गया था। जिसके चलते दर्जनभर परिवार बेघर हो गए थे। कटान के दौरान तत्कालीन उप जिलाधिकारी बैरिया अरविंद कुमार ने एक सप्ताह के अंदर सहायता राशि देने की बात कही थी, लेकिन कटान हुए एक साल से अधिक बीत जाने के बाद भी अभी तक किसी प्रकार की सहायता राशि कटान पीड़ितों को नहीं मिली है। जबकि वर्ष 2011 व 2013 में हुए कटान के समय कटान पीड़ितों को तत्काल ही एक सप्ताह के अंदर सहायता राशि दे दी गई थी। इस संदर्भ में कई बार तत्कालीन उपजिलाधिकारी से पूछे जाने पर कहा जाता रहा कि कटान पीड़ितों को सहायता राशि देने के लिए सूची बनाकर जिलाधिकारी महोदय के यहां भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही कटान पीड़ितों को सहायता राशि दे दी जाएगी। इसकी शिकायत बाढ़ दौरा के समय जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम व सीडीओ संतोष कुमार से लोगों द्वारा की गई थी। सीडीओ ने उस समय तैनात तहसीलदार बैरिया मिश्री सिंह चौहान से अविलंब भुगतान के लिए कहा था। जिस पर पैसे नहीं होने की बात तहसीलदार ने बताया और आश्वासन दिया कि पैसा आते ही लोगों को सहायता राशि दे दी जाएगी। लेकिन करीब महीना बीत जाने के बाद भी उस पर कार्यवाही नहीं हुई और इसबीच तहसीलदार का तबादला हो गया। जिससे कटान पीड़ितों को लगी आस पर पानी फिर गया।