फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   न्यू पीएचसी पर सुविधाओं का घोर अभाव

न्यू पीएचसी पर सुविधाओं का घोर अभाव

Sat, 02 Sep 2017 12:11 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
न्यू पीएचसी पर सुविधाओं का घोर अभाव
जयप्रकाशनगर। विकास खंड मुरली छपरा क्षेत्र के टोला सिवन राय चट्टी पर वर्षो से चल रहे नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पर्याप्त स्टाफ तो है। लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र की आबादी को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव देख प्रदेश सरकार द्वारा करीब पंद्रह वर्ष पूर्व टोला सिवन राय चट्टी पर नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला गया। उस समय से यह स्वास्थ्य केंद चट्टी पर पूर्व समय से स्थित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल शुरुआत कर दिया गया, जो आज तक उसी अस्पताल में चलता आ रहा है। क्षेत्र के अधिकतर लोग आज तक जान भी नहीं पाए है कि यहां यह अस्पताल चलता है।
विज्ञापन

पीएचसी पर तैनात चिकित्सक मनोज कुमार उपाध्याय की मानें तो यहां पर उनके बाद फार्मासिस्ट, लैब सहायक, वार्ड व्याय तक कि नियुक्ति है। लेकिन पूरे स्टाफ व मरीज तक को बैठने की व्यवस्था नहीं है। यहां आयुर्वेदिक अस्पताल से कुर्सी लेकर बैठना पड़ता है। इसके लिए भी आए दिन तू-तू मैं-मैं होता रहता है। इसके चलते इतनी आबादी होने के बावजूद मरीजों के नाम पर प्रतिदिन करीब पांच से छह मरीज ही आते हैं। क्षेत्र के समाज सेवी दुर्गविजय सिंह झलन, भाजपा नेता मंटू बिंद, पवन सिंह, हरिजी सिंह, इंद्रजीत, बसंत यादव आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इसकी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed