{"_id":"623b5f702c424750971902f5","slug":"21-sector-magistrates-6-zonal-magistrates-will-conduct-board-exams-ballia-news-vns644577960","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 6 जोनल मजिस्ट्रेट कराएंगे बोर्ड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 6 जोनल मजिस्ट्रेट कराएंगे बोर्ड की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। कोरोना काल के करीब दो वर्ष बाद आज से हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। परीक्षा कोविड- 19 गाइडलाइन के तय नियमों के तहत कराई जाएगी। विभाग ने नकल रोकने के लिए इस बार पूरे जिले को दो सुपर जोन, छह जोन और 21 सेक्टरों में बांटा है। इसके अलावा 12 विभागीय और छह प्रशासनिक अधिकारियों का सचल दस्ता परीक्षा काल में समूचे जनपद में चक्रमण करेगा। साथ ही 52 संवेदनशील केंद्रों पर स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी की गई है।
इतना ही नहीं इस बार बोर्ड परीक्षा की मानिटरिंग के लिए जीआईसी बलिया में दो कंट्रोल रूम बनाए गए है। एक से परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी तो दूसरे से परीक्षा से जुड़ी गतिविधियों की नियंत्रित किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर बृहस्पतिवार को सीटिंग प्लान लगाया गया। सीटिंग प्लान लगाने से पहले परीक्षा केंद्रों और परीक्षा कक्षों को सैनिटाइज किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.ब्रजेश मिश्र ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराना प्राथमिकता है। जिस केंद्र पर नकल की शिकायत मिलेगी उस केंद्र को डिबार करने के साथ ही केंद्राध्यक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि 211 परीक्षा केंद्रों को दो सुपर जोन में विभाजित किया गया है। इनकी निगरानी के लिए एडीएम स्तर के दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। जबकि तहसीलों के आधार पर छह जोन बने है, जहां उपजिलाधिकारी को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अलावा प्रत्येक दस केंद्रों को मिलाकर एक सेक्टर बनाया गया है, जहां बीडीओ स्तर के अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। बताया कि प्रत्येक दिन परीक्षा के दौरान प्रत्येक तहसील में दो उड़ाका दल की टीमें चक्रमण पर रहेंगी, जो किसी भी सूचना पर त्वरित कारवाई करेंगी।
बोर्ड परीक्षा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। नकल रोकने के पूरे प्रबंध किए गए हैं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
-डॉ. ब्रजेश मिश्र , जिला विद्यालय निरीक्षक, बलिया।
उड़ाका दल की 18 टीम करेंगी चक्रमण
डीआईओएस डॉ.ब्रजेश मिश्र ने बताया कि जिले में नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए इस 18 सचल दस्ता टीम का गठन किया गया है। इनमें 12 बार शिक्षा विभाग की और 6 प्रशासनिक अधिकारियों की टीम शामिल हैं,जिसे कंट्रोल रुम से मानिटर किया जाएगा। उड़ाका दल की प्रत्येक टीम में शिक्षक और अधिकारियों समेत सात लोग शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
52 संवेदनशील परीक्षा केंद्र, स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट तैनात
डीआईओएस ने बताया कि इस बार कि परीक्षा में कुल 52 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील चिह्नित किया गया है। इनमें 39 संवेदनशील और 13 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र शामिल है। इन परीक्षा केंद्रों पर विशेष तौर पर स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जो परीक्षा के दौरान प्रत्येक गतिविधियों की निगाहबानी करेंगे।
परीक्षा से ठीक पहले पता चलेगा किस क्षेत्र में है जाना
डीआईओएस ने बताया कि पूर्व हुई परीक्षाओं से मिली इनपुट के आधार पर इस बार उड़ाका दल की टीमों को भी ऐन वक्त पर यह बताया जाएगा कि उसे किस तहसील में चक्रमण करना है। ताकि नकल माफिया उनकी गतिविधियों को ट्रेस ना कर सकें और उड़ाका दल की टीम भी किसी प्रकार की मदद नकल माफिया को ना कर सकें। इसके लिए सचल दस्ता की टीमों का प्रतिदिन कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया जाएगा।
ऑनलाइन होगी निगरानी, दो पालियों में परीक्षा
कैमरों और वॉयस रिकार्डर से ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। वहीं, परीक्षा में नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी इसके लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी प्रदेश स्तर पर भी की जाएगी। यूपी बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा बृहस्पतिवार से दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे से 11.15 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी।
केंद्र व्यवस्थापकों को दिए निर्देश
बलिया। टाउन इंटर कालेज के सभागार में बुधवार को आयोजित केंद्र व्यवस्थापकों, बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों और स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के अलावा परीक्षा डयूटी में लगे अफसरों और कर्मचारियों की बैठक हुई, जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ब्रजेश मिश्र ने शासन के निर्देशानुसार नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।