फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   206 panchayats will be made model, special arrangements will be made for waste management

206 पंचायतें बनेंगी मॉडल, कचरा प्रबंधन के लिए होंगे खास इंतजाम

Tue, 21 Jun 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
206 panchayats will be made model, special arrangements will be made for waste management
बलिया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में अब ग्राम पंचायतों की सूरत बदलेगी। पहले चरण में 206 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस करने के लिए चयन किया गया है। इन ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाया जाएगा। इनमें कचरा प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। शासन के निर्देश पर विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

जिले में 940 ग्राम पंचायतें है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत इन ग्राम पंचायतों में करीब तीन लाख पचास हजार शौचालयों का निर्माण कराया जा चुका है। अब शासन का ध्यान ग्राम पंचायतों से निकलने वाले कचरे की ओर है। ग्रामीण क्षेत्रों में निकलने वाले कचरे के लिए कोई ठोस इंतजाम न होने से यह कचरा इधर उधर बिखरा रहता है। इससे गांवों में जगह जगह गंदगी के ढेर नजर आते हैं। शासन ने ग्राम पंचायतों की सूरत बदलने की तैयारी शुरू कर दी है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज 2 के तहत पहले चरण में पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांव में ठोस अपशिष्ठ, तरल अपशिष्ठ एवं मलीय कचरा को अलग करने के इंतजाम किए जाएंगे। जिले में 206 ग्राम पंचायतों को योजना के लिए चयनित किया है। इनमें 165 ग्राम पंचायतें पांच हजार से अधिक आबादी वाली है। जबकि शेष 41ग्राम पंचायतों की आबादी पांच हजार से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed