फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   204 liters of adulterated liquor recovered, three arrested

204 लीटर अपमिश्रित शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

Mon, 04 Apr 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
204 liters of adulterated liquor recovered, three arrested
बैरिया। पुलिस ने बिहार सीमा पर सरयू नदी के छाड़न के पास से 204 लीटर मिलावटी शराब बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दो शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए हैं। बैरिया थाने के एसएचओ शिवशंकर सिंह ने बड़का बैजू टोला के सरयू के छाड़न में छापेमारी की। 204 लीटर अपमिश्रित शराब बरामद हुई। 155 लीटर शराब ड्रम में और 260 प्लास्टिक की पन्नी में 52 लीटर शराब थी। भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण व 24 कुंतल लहन नष्बट कर दिया गया। बड़का बैजू टोला थाना रिविलगंज निवासी हरेंद्र यादव, टुनटुन बिंद, संतोष बिन्द को गिरफ्तार कर लिया गया। दो लोग लक्ष्मण पासवान, चंद्र किशोर पासवान निवासी बड़का बैजू टोला अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। उक्त लोगों के खिलाफ पहले से भी शराब तस्करी का मुकदमा थाने में दर्ज है। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद तीन लोगों को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया है। दो लोग अभी तक फरार हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का धंधा काफी दिनों से हो रहा था। इसी क्रम में उक्त छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर शराब और शराब बनाने की सामग्री बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed