फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अगलगी में कई परिवारों के सपने हुए राख

अगलगी में कई परिवारों के सपने हुए राख

Mon, 29 Apr 2019 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
अगलगी में कई परिवारों के सपने हुए राख
रेवती। क्षेत्र के दियरांचल में घाघरा तट पर स्थित नवका गांव के पासवान बस्ती में बीते रविवार की शाम अचानक लगी आग ने पीड़ित परिवारों के तिनका- तिनका जुटा कर संजोये सपनों को राख कर दिया। कई परिवारों में निकट भविष्य में होने वाली शादी के लिए जुटा कर रखे लाखों रुपये नगदी के साथ ही आभूषण, कीमती वस्त्र के भी राख हो गए। इसके अलावा एक परिवार का व्यवसाय के लिए रखे टेंट-शामियाना, चारपाईयां, जेनरेटर सहित लाखों का सामान भी जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

रविवार की शाम पासवान बस्ती के पश्चिमी छोर से लगी आग पछुआ हवा के चलते बेकाबू हो गई। बदहवास ग्रामीण पानी डालकर आग को नियंत्रित करने में लगे थे, लेकिन आग ने सभी पीड़ितों के सारे सामान को जला कर राख कर दिया। शंकर पासवान के दो लड़के नागेन्द्र तथा मनोज का तिलक दो मई को होने वाला है। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। अगलगी में नगदी के समेत शादी के निमित्त खरीदे गए अन्य सामान जल कर राख हो गया। इसी बस्ती के नागेश्वर पासवान के पुत्र सुभाष का भी तिलक जून के पहले सप्ताह में है। नागेश्वर ने तिलक व शादी को लेकर अधिकांश तैयारियां कर ली थी जो आग की भेंट चढ़ गई। सीताराम पासवान के पुत्र सोनू का भी मई में तिलक का कार्यक्रम है लेकिन अगलगी में सभी तैयारियां राख हो चुकी है। अगलगी में सबसे अधिक मुन्ना पासवान का हुआ है जिसके व्यवसाय के लिए रखे गए जनरेटर, शामियाना, टेंट, चारपाईयां, कुर्सियां आदि लाखों के सामान बर्बाद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed