फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   फसल अपशिष्टों को न जलाये

फसल अपशिष्टों को न जलाये

Tue, 30 Oct 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
फसल अपशिष्टों को न जलाये
बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत ने कहा कि किसी भी दशा में अपने फसल अपशिष्ट को किसान न जलाएं, अपितु फसल अपशिष्ट का उपयोग वैकल्पिक उपयोगों यथा बायो एनर्जी, कंपोस्ट खाद आदि में करें। इसके साथ ही उन्होंने जनपद के समस्त कम्बाईन मालिकों को भी निर्देशित किया है कि जो बिना रीपरविद ब्राइंडर मशीन का प्रयोग करता पाया जाएगा, उसके कंबाईन मशीन को कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ सीजर की कार्यवाही की जाएगी तथा जो किसान अपने फसल अपशिष्ट को जलाता है तो उसके विरुद्ध दो एकड़ तक के किसानों को 2500 रुपये तथा दो एकड़ से पांच एकड़ तक के किसानों को 5000 रुपये एवं पांच एकड़ से अधिक पर रुपये 15000 का जुर्माना देना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि पादप अवशेष मलवक रूप में प्रयोग करने से मृदा जल संरक्षण के साथ-साथ फसलों के खरपतवारों से बचाने में भी सहायक है एवं मृदा के जीवांश में हो रहे लगातार ह्रास को कम करने में योगदान करता है। मृदा जल धारण क्षमता एवं मृदा वायु संचार में बढोतरी होती है। उन्होंने किसान बंधुओं से कहा कि इससे फसल के उत्पादन में काफी लाभ मिलेगा तथा उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि कर अपनी आर्थिक स्थिति में महत्वपूर्ण योगदान के साथ-साथ कृषि की विकास दर में वृद्धि करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed