{"_id":"5ad24c6e4f1c1b54098b4902","slug":"201523731566-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनी आम्बेडकर जी की 127वीं जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनी आम्बेडकर जी की 127वीं जयंती
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की जयंती जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। कलेक्ट्रेट, विकास भवन से सहित सभी तहसीलों व ब्लॉकों में गोष्ठियां आयोजित कर आंबेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई गोष्ठी का शुभारंभ जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने दीप जलाकर किया। संबोधन में उन्होंने कहा, महापुरुषों की जयंती मनाने की सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब हम सब उनके आदर्शों को आत्मसात करेंगे। कहा कि बाबा साहेब का पूरा जीवन उपलब्धियों से भरा रहा। उनका जीवन संघर्ष भरी परिस्थितियों में बीता और उन्होंने छुआछूत के दर्द को झेला। बावजूद इसके उन्होंने प्रयास नहीं छोड़ा और अनेक उपलब्धियां हासिल कीं। संविधान की ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष बने और विश्व के सबसे बेहतर संविधान को लिखा। ऐसा संविधान, जिससे अन्य देश भी प्रेरणा लेते हैं। उनका प्रयास था कि छोटे तबके के लोगों को समाज में बराबरी का दर्जा मिले। गोष्ठी में साहित्यकार भोला प्रसाद आग्नेय ने आंबेडकर के जन्म से लेकर मृत्यु तक के बीच की गतिविधियों को बड़े ही सहज भाषा में विस्तार से बताया। शिवकुमार कौशिकेय ने कहा कि संविधान के प्रति निष्ठा, आदर का भाव रखते हुए उसके हिसाब से चलें तो यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कलेक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष कौशल उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष अनिल गुप्ता समेत अन्य वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। संचालन न्याय सहायक विजयकांत श्रीवास्तव ने किया।
विकास भवन सभागार में सीडीओ बद्रीनाथ सिंह की अध्यक्षता में आंबेडकर की जयंती मनाई गई। सूचना विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सीडीओ ने कहा कि सामाजिक समरसता के लिए व राष्ट्र निर्माण के लिए आंबेडकर जी का जीवन दर्शन आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर मौजूद व्यक्ति के विकास के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से हो रहे कार्यों की चर्चा की। डीडीओ शशिमौली मिश्रा, सेवायोजन अधिकारी एके पांडेय, दिव्यांग कल्याण अधिकारी केके राय, डीएसटीओ बब्बन मौर्य, गौरीशंकर राम, अविनाश उपाध्याय आदि ने बाबा साहेब के जीवन की घटनाओं पर प्रकाश डाला। संचालन भूमि संरक्षण अधिकारी संजेश श्रीवास्तव ने किया।
बाबा साहब अम्बेडकर के जयंती के अवसर पर सीएससी ई- गवर्नेन्स सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा जिला अस्पताल में फल वितरण किया गया। साथ ही रक्त दान भी किया गया। जिला प्रबंधक कौशलेंद्र राय समेत अन्य कर्मचारियों ने आंबेडकर की मूर्ति का माल्यार्पण किया। इस मौके पर अजय कुमार दुबे (जिला प्रबंधक), विजय शुक्ला, आदि मौजूद रहे।