{"_id":"5a4290e44f1c1bce6d8b64d1","slug":"201514311908-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केहरपुर में अब बहेगी विकास की गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केहरपुर में अब बहेगी विकास की गंगा
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़। विकास खण्ड बैरिया अंतर्गत स्थित ग्रामसभा केहरपुर में ग्रामप्रधान की अध्यक्षता व जिला अधिकारी की उपस्थिति में सांसद भरत सिंह ने ग्राम पंचायत केहरपुर को सांसद आदर्श ग्राम के रुप मंगलवार को चयनित किया। सांसद ने कहा कि आदर्श ग्राम पंचायत बनने से ग्रामसभा में विकास की गंगा बहेगी साथ ही अन्य गावों का भी चौमुखी विकास होगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास मिशन की सफलता के लिए सांसद को अपने क्षेत्र में सांसद आदर्श ग्राम का चयन करना है। इससे पहले सदर तहसील के ओझवलिया और दूसरा मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के गॉव का चयन हुआ था। अब तीसरा बैरिया ब्लाक का केहरपुर ग्राम पंचायत है। जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि यह पहली बैठक है। जिसमें सांसद भरत सिंह ने वर्ष 2017-18 में केहरपुर को सांसद आदर्श ग्राव के रूप में चयन किया है । उन्होनें न्याय पंचायत के सभी पात्र लाभार्थियों से अनुरोध किया कि विधवा, विकलांग पेशन, आंगनबाड़ी, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित दर्जनों कल्याणकारी योजनायें का लाभ लोगों को दिया जायेगा।
सांसद भरत सिंह और जिलाधिकारी ने मौके पर न पहुंचने वाले जिम्मेदार अधिकारियों की भी सूची मांगी। इस मौके पर सीडीओ बलिया संतोष कुमार, तहसीलदार शशिकांतमणि, डीपीआरओ बलिया, बीडीओ बैरिया अरविन्द कुमार, एडीओ अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, कानूनगो कैलाश विहारी श्रीवास्तव, एसडीओ बाढ विभाग चन्द्रमोहन साही, सचिव उमेश सिंह मौजूद रहे। संचालन भूमि संरक्षण अधिकारी संजेश श्रीवास्तव ने किया । वहीं ग्रामीणों ने सांसद व जिलाअधिकारी को एक मांग पत्र सौपा। जिसमें अपने गॉंव को गंगा के गोद में जाने से बचाने के लिए गुहार लगाई। पत्रक देने वालों में जेपी ओझा, अश्वनी ओझा,जयप्रकाश पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे । जिलाधिकारी ने उन्हें बताया कि गंगा के कटान से केहरपुर को बचाने के लिए 24 करोड़ 34 लाख रूपये का प्रस्ताव बना कर लखनऊ मुख्य अभियन्ता के कार्यालय में भेजा गया है। अगर समय से धन की स्वीकृति हो जाएगी तो केहरपुर को गंगा के बाढ़ व कटान से बचाया जायेगा। उधर गंगापुर में भी 12करोड़ 34 लाख रूपये का प्रोजेक्ट बना कर भेजा गया है।