{"_id":"5a01f0174f1c1b8e698b9d9b","slug":"201510076439-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस हजार क्विंटल धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस हजार क्विंटल धान की खरीद
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जनपद में किसानों से धान खरीद का कार्य एक नवंबर से शुरु हो चुका है। इसके लिए अलग-अलग ब्लाकों में कुल 84 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। शासन की ओर से धान खरीद का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। हालांकि अधिकांश क्रय केन्द्रों पर सुविधाओं का टोटा है। पांच दिनों में अब तक 10 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। अधिकांश केंद्रों पर पुराने नमी मापक यंत्र से ही धान की परख की जा रही है।
जिले में किसानों के धान खरीद के लिए शासन की ओर से कुल दो लाख 40 हजार मी.टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें खाद्य विभाग के लिए 69 हजार, पीसीएफ को 50 हजार, यूपी एग्रो, कल्याण निगम व एनसीसीएफ के लिए 12-12 हजार, नैफेड के लिए 14 हजार, एफसीआई को छह हजार व प्राइवेट प्लेयर्स के लिए 65 हजार मी.टन का लक्ष्य है। धान खरीद के लिए जिले में अलग-अलग विभागों के कुल 84 क्रय केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। इसमें विपणन की हाट शाखा के 14, पीसीएफ के 28 केंद्र, एग्रो के 6, भारतीय खाद्य निगम व एनसीसीएफ के दो-दो, नैफेड के 7, कर्मचारी कल्याण निगम के 4 व एनसीएमएल के 21 क्रय केंद्र हैं। शासन के निर्देश पर जिले में एक नवंबर से धान की खरीद शुुरु हो चुकी है। सुखपुरा : कस्बा स्थित विपणन गोदाम पर सोमवार को 500 कुंतल धान की खरीददारी की गई।
डिप्टी आरएमओ नरेन्द्र तिवारी ने बताया कि खासकर रसड़ा, हनुमानगंज, नगरा, सिकंदरपुर में किसानों के धान तैयार हैं और वह क्रय केन्द्रों पर लेकर पहुंच रहे हैं। बताया कि पांच दिनों में कुल 10 हजार कुंटल धान की खरीद हो चुकी है। लेकिन अधिकांश क्रय केन्द्रों पर सुविधाओं का टोटा है। अधिकारियों की ओर से क्रय केन्द्र तो निर्धारित कर दिए गए हैं लेकर अधिकांश केंद्रों पर आधी-अधूरी ही तैयारी है। बताया कि नए नमी मापक यंत्रों की आपूर्ति का टेंडर हो चुका है और 10 नवंबर तक सभी केंद्रों पर यंत्र पहुंच जाएगा।