फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   200 patients arrived at the emergency department in 24 hours; 142 were admitted.

Ballia News: इमरजेंसी में 24 घंटे में पहुंचे 200 मरीज, 142 भर्ती

Tue, 09 Jun 2026 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
200 patients arrived at the emergency department in 24 hours; 142 were admitted.
जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीज।संवाद
बलिया। जनपद में तापमान में लगातार इजाफा होने से लोग बेहाल हैं। तेज धूप व लू से बच्चे व बुजुर्गों की सेहत पर असर पड़ रहा है। तापमान बढ़ने से बुजुर्गों को सांस की परेशानी हो रही है। परिजन उन्हें इमरजेंसी में भर्ती करा रहे हैं। सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक इमरजेंसी में मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सामान्य दिनों की तुलना में दोगुना से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। सामान्य दिनों में सौ मरीज पहुंचते थे। जबकि पिछले 24 घंटे में करीब 200 मरीज गंभीर हालत में इमरजेंसी में पहुंचे, चिकित्सकों ने 142 मरीजों को भर्ती किया।
विज्ञापन

तेज धूप व लू से उल्टी दस्त, तेज बुखार, ब्लडप्रेशर, सिरदर्द, सांस लेने में परेशानी, चक्कर वाले गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मरीजों की भीड़ बढ़ने से व्यवस्था बिगड़ जा रही है। अस्पताल के मेडिकल वार्ड में सुबह 11 बजे तक फुल हो जा रहे हैं। भीड़ बढ़ने से बेड के अभाव में मरीजों को हड्डी या सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों के साथ निजी अस्पतालों में भी भीड़ बढ़ी है। मंगलवार को ओपीडी में 1362 मरीज इलाज कराने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डाॅ. एसके यादव ने बताया कि चिलचिलाती गर्मी व उमस के कारण ब्लडप्रेशर, सिरदर्द, चक्कर वाले मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। धूप में निकलना घातक हो रहा है। लापरवाही से लोगों की सेहत खराब हो रही है। बताया कि गर्मी को देखते हुए अस्पताल में व्यवस्थाएं मौजूद हैं। मरीजों को बेहतर इलाज देने का प्रयास किया जा रहा है।

ई-रिक्शा चालक हुआ बेसुध
शहर के विजयीपुर निवासी शिवानंद पासवान ई-रिक्शा चलाते हैं। सुबह करीब 11 बजे तेज धूप में बेसेुध हो गए। राहगीरों ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया। चिकित्सक ने भर्ती कर लिया। शिवानंद की तरह दो घंटे में सात लोग पहुंचे। चार को राहत मिलने पर छुट्टी कर दी, अन्य को भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed