फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   20 teachers and six non-teaching staff found absent during inspection, salaries stopped

Ballia News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 20 शिक्षक और छह शिक्षणेतर कर्मी, रोका वेतन

Thu, 30 Jan 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
20 teachers and six non-teaching staff found absent during inspection, salaries stopped
बलिया। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बुधवार को तीन विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में करीब 20 शिक्षक और छह शिक्षणेतर कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीआईओएस न इस सख्त रुख अख्तियार करते हुए सभी का अनुपस्थित तिथि का वेतन अवरुद्ध करते हुए 31 जनवरी तक स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के क्रम में डीआईओएस पहले श्री रामशरण सिंह इंटर काॅलेज, शिवपुर बसंतपुर पहुंचे, जहां प्रधानाचार्य कक्ष पर ताला बंद मिला और प्रधानाचार्य विद्यालय पर उपस्थित नहीं थे। इस दौरान 15 अध्यापक और तीन शिक्षणेतर कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद डीआईओएस का काफिला श्री शिवमंगल सिंह इंटर काॅलेज, बेरूआरबारी पहुंचा, जहां प्रभारी प्रधानाचार्य प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के कारण विद्यालय पर नहीं थे। जबकि चार शिक्षक अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

डीआईओएस ने सभी अनुपस्थितों का वेतन अवरुद्ध करते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक राष्ट्रीय इंटर काॅलेज करम्मर पहुंचे, जहां प्रधानाचार्य प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के कारण विद्यालय पर नहीं थे। इस दौरान एक सहायक अध्यापक और एक प्रधान सहायक और दो परिचारक अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर नाराजगी जताते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि अनुपस्थित शिक्षकों और कर्मचारियों के संबंध में 31 जनवरी तक आख्या प्रस्तुत करें। साथ ही विद्यालय के छात्र/छात्राओं का अपार आईडी नामांकन का कार्य तीन दिन के अन्दर पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed