फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   20 school children in the grip of chickenpox, the health team took stock

बलिया: चिकनपॉक्स की चपेट में 20 स्कूली बच्चे, स्वास्थ्य टीम ने लिया जायजा

Fri, 10 Feb 2023 09:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
20 school children in the grip of chickenpox, the health team took stock
नरहीं। विकास खंड सोहांव के गोविंदपुर प्राथमिक विद्यालय के 20 बच्चे एवं अध्यापक चिकन पॉक्स रोग की चपेट में आने से गांव में दहशत है। वहीं, विद्यालय का पठन पाठन भी प्रभावित हो गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं के अधीक्षक ने बताया कि टीम भेजकर रोग की पुष्टि कर ली गई है। चिकन पॉक्स है।
विज्ञापन

गोविंदपुर प्राथमिक विद्यालय पर दो फरवरी को विद्यालय आए कुछ बच्चों के चेहरे पर लाल दाने दिखाई दिए जिसको अध्यापक मच्छर काटना समझ कर कोई ध्यान नहीं दिए। लेकिन यह संख्या बढ़ने लगी और चिकेन पाक्स के लक्षण 20 बच्चों में दिखाई देने पर बच्चों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी प्रधानाध्यापक तान्या श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय के सहायक अध्यापक विवेक कुमार भी इस रोग से संक्रमित हो गए हैं तथा वह भी सर्दी बुखार की चपेट में आ गई हैं। इसकी जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी को भी दी गई है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि बच्चों के अभिभावक भी इस रोग से संक्रमित हो गये हैं, जिसकी जानकारी बच्चों ने ही दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को कक्षा एक की अनामिका, निशांत, कक्षा दो उज्जवल यादव, आकांक्षा कक्षा तीन गोल्डी कक्षा चार विकास यादव सहित 20 बच्चों में लक्षण दिखाई देने पर बच्चों को घर भेज दिया गया। इसके बाद, इसकी जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आया और मौके पर टीम पहुंची। सीएचसी अधीक्षक डॉ. साकेत बिहारी शर्मा ने बताया कि बच्चों में चिकेनपॉक्स के लक्षण पाए गए हैं। कल टीम भेजकर जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। उधर, इसे लेकर गांव में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed