फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   20 crore rupees of six thousand consumers trapped in the bank

छह हजार उपभोक्ताओं का 20 करोड़ रुपया बैंक में फंसा

Tue, 28 Sep 2021 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
20 crore rupees of six thousand consumers trapped in the bank
नरहीं। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड बलिया के शाखा भरौली आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। इस बैंक में आसपास के दर्जनों गांवों के छह हजार उपभोक्ताओं का 20 करोड़ रुपया जमा हैं लेकिन उनके पैसे का भुगतान नहीं हो पा रहा है। खाते में लाखों रुपए है, लेकिन एक हजार या दो हजार रुपये ही मिल रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि भरौली गांव में स्थित जिला सहकारी बैंक लिमिटेड में भरौली सहित आसपास के गांवों के छह हजार लोगों का खाता है। पिछले तीन साल से जब भी उपभोक्ता पैसा के लिए जाते हैं तो उनको एक से दो हजार रुपया ही दिया जाता है। पैसा नहीं मिलने से उपभोक्ताओं की धड़कनें तेज हो गई हैं। गोविंदपुर के खाताधारक विश्वंभर यादव ने कहा कि बैंक में दो लाख रुपए जमा है, लड़की की शादी है। पैसे के लिए बैंक का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पैसा नहीं मिल रहा है। बघौना के रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि दो वर्षों से रुपए की निकासी के लिए परेशान हूं। कभी-कभार एक या दो हजार रुपये मिलते हैं। भरौली के अच्छेलाल ठाकुर ने कहा कि बैंक का चक्कर लगाते हुए थक गया हूं। समझ में नहीं आता कि पैसा कैसे निकलेगा। पैसा नहीं मिलने के कारण मैं अपना जरूरी काम नहीं कर पा रहा हूं। अमांव भाजपा नेता वंशनारायण राय ने कहा कि मेरा भी इस बैंक में खाता है लेकिन मैं उपभोक्ताओं की परेशानी देखकर काफी व्यथित हूं। बताया कि सहकारी बैंक के भरौली शाखा में छह हजार उपभोक्ताओं का 20 करोड़ रुपया फंसा हुआ है, यह एक गंभीर मामला है, इसका निदान होना चाहिए। इस बाबत जिला सहकारी बैंक के शाखा भरौली के कैशियर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शाखा प्रबंधक चार माह पूर्व सेवानिवृत्त हो गए, तभी से मैं अकेले सबकुछ देखता हूं। बैंक में छह हजार खाताधारक है और उपभोक्ताओं का 20 करोड़ रुपए जमा है। पैसा नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को एक हजार दो हजार देकर काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed