फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   20 acres of land got submerged in flood in Chakki Nauranga

Ballia News: चक्की नौरंगा में 20 एकड़ जमीन बाढ़ में समाई

Thu, 14 Aug 2025 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
20 acres of land got submerged in flood in Chakki Nauranga
गांव में पहंुचा बाढ़ का पानी। - फोटो : संवाद
मझौवां/दया छपरा। ग्राम पंचायत गोपालपुर के कन्हई ब्रह्म बाबा स्थान से उत्तर दिशा में शिवजी सिंह, महेंद्र तिवारी, पिंटू पांडेय, योगेंद्र तिवारी की लगभग डेढ़ बीघा जमीन कटकर गंगा में समा गई।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग गायघाट गेज के अनुसार बुधवार की शाम 4 बजे गंगा नदी का जलस्तर 58.110 मीटर दर्ज किया गया। इसके साथ ही एक सेमी प्रति घंटे की दर से नदी का जलस्तर घट रहा है। गंगा नदी अभी खतरा बिंदु 57.615 मीटर से 495 सेमी ऊपर बह रही है। उधर, चक्की नौरंगा के किसानों की 20 एकड़ जमीन भी कटकर बाढ़ में बह गई। इसमें यदुनाथ मिश्र, कत्ता साह, संजय, शंभू ठाकुर, जंगी यादव, नारायण ठाकुर, रामजी ठाकुर की जमीन है। बाढ़ खंड के जेई अमरनाथ वर्मा का कहना है कि यह कटान नहीं है। जब पानी उतरेगा तो थोड़ी बहुत जमीन तो कटेगी ही। उधर, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति सामान्य होती नहीं दिख रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल बुरा है। पानी जनित बीमारियां डेंगू, हैजा, मलेरिया और अन्य संक्रमण का लोगों को भय है। सड़कों पर दो से तीन फीट कीचड़ है। जलकुंभी से सड़कें घंसी हैं। कई स्थानों पर तो पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

मझौवां: बाढ़ के पानी के कारण कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। बाढ़ के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं का स्तर भी गिर चुका है। जिन स्थानों पर पहले से ही चिकित्सा सुविधाओं की कमी थी, वहां अब स्वास्थ्य केंद्रों पर भी अधिक दबाव पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत किट का हुआ वितरण : दया छपरा/लालगंज। प्रसाद छपरा, आलम राय के टोला, बुधन चक, बड़का बुधन चक, मुरली छपरा, पहाड़ागिरी के मठिया आदि गांव में राशन किट का वितरण तहसीलदार मनोज राय की देखरेख में किया गया। लेखपाल अमरनाथ तिवारी, अजीत यादव के साथ ही पुलिस के जवान शामिल रहे। ग्राम पंचायत हृदयपुर के डूब क्षेत्र के 400 से अधिक परिवारों को रामनाथ पाठक इंटर काॅलेज मुरार पट्टी में राशन किट का वितरण किया गया। नायब तहसीलदार रोशन सिंह की देखरेख में पूरा वितरण संपन्न हुआ। प्रधान प्रतिनिधि मोनू पाठक, वेंकटेश चाणक्य, शिवप्रसाद गुप्ता, अजीत श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

सरयू नदी के तेवर नरम पड़े : बेल्थरारोड। सरयू नदी के तेवर नरम पड़ गए हैं। पिछले कई दिनों से नदी के जलस्तर में निरंतर कमी हो रही है। हालांकि, नदी का पानी बुधवार की शाम तक लाल निशान से ऊपर रहा। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार की शाम जलस्तर 64.11 मीटर दर्ज किया गया, जो लाल निशान 64.01 मीटर से 10 सेंटीमीटर अधिक है। पिछले 24 घंटे के दौरान जलस्तर में 29 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। आयोग ने अगले 24 घंटे में जलस्तर में कमी होने का अनुमान किया है। इससे बाढ़ का खतरा फिलहाल टल जाने से तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed