{"_id":"57fa56054f1c1b695228e045","slug":"2-ghanton-ki-barish-me-jaljamav","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे की बारिश से सड़कों पर लगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे की बारिश से सड़कों पर लगा पानी
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Sun, 09 Oct 2016 08:06 PM IST
विज्ञापन
बरसात से जलजमाव
रविवार की सुबह करीब दो घंटे तक हुई बारिश से नगर की प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया है। वहीं नालियां जाम होने से गंदा पानी ओवरफ्लो करके सड़क पर आ गया है, जिस कारण राहगीरों को गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मुसलाधार बारिश ने नगर पालिका परिषद की कलई खोल कर रख दिया। इसका मुख्य कारण नगर की नालियों का जाम होना बताया जा रहा है। रविवार को हुई बारिश से नगर के सतीश चंद्र कालेज चौराहा के पास स्थित हरिजनबस्ती के घर के सामने पानी लग गया। इसके अलावा ट्रेजरी कार्यालय के बगल सड़क पर बारिश का पानी लगा हुआ है।
इसके अलावा अन्य मुहल्लों के गलियों एवं सड़कों पर बजबजाती नालियों के कारण पानी लग गया है। सबसे बुरा हाल शहर कोतवाली का है। जहां मुख्यगेट से लेकर पूरे कोतवाली में जलजमाव हो गया है। जहां पीड़ितों एवं पुलिसकर्मियों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि कोतवाली में आधे फुट से अधिक बारिश का पानी लग गया है। इसके अलावा एडीएम कार्यालय के सामने बारिश का पानी लगा हुआ है।