फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   एकल खिड़की से जमा किए जाएंगे विभिन्न टैक्स: अजय कुमार

एकल खिड़की से जमा किए जाएंगे विभिन्न टैक्स: अजय कुमार

Tue, 30 Apr 2019 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
एकल खिड़की से जमा किए जाएंगे विभिन्न टैक्स: अजय कुमार
बलिया। नगर पालिका परिषद में मंगलवार को एकल खिड़की का शुभारंभ नपा अध्यक्ष अजय कुमार ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पहले गृहकर, जलकर एवं जल मूल्य जमा करने के लिए लोगों को अमीन को ढ़ूढना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बताया कि नगर पालिका कार्यालय में एकल खिड़की खुल जाने से नगर के टैक्स दाताओं को काफी सुविधा होगी। वे अपने कागजात के आधार पर मात्र पांच मिनट में टैक्स जमा कर वह इससे मुक्ति पा लेगा। बताया कि इसके लिए नगर के सभी 25 वार्डों में अलग-अलग संग्रहक लगाए गए हैं। उनको भी यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे टैक्स जमा करने के बाद टैक्स दाता को तत्काल रसीद दे दें। एकल खिड़की की जिम्मेदारी कल्पना पांडेय को दी गई है। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी डीके विश्वकर्मा, अशोक कुमार वर्मा, प्रमोद सिंह, अशोक सिंह, अलीम अहमद, श्याम कुमार, इमरान, अजय कुमार खरवार, राजाराम, भारत भूषण, अनिल सिंह, राघव मिश्र, नारायण, राधेश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed