{"_id":"5cb612cbbdec2213f8017e7f","slug":"191555436235-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने हटाया अतिक्रमरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने हटाया अतिक्रमरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवां और बैरिया विकास खंड कार्यालय के मुख्य गेट के सामने बांसफोर की ओर से कराए गए कच्चे निर्माण और सुअरबाड़े को मंगलवार को एसडीएम ने हटा दिया। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले चार बांसफोरों को कोटवां में ही आवासीय पट्टा मुहैया कराया है।
सुअरबाड़े की वजह से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका थी। कई बार अस्पताल व तहसील प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की प्रयास किया गया था, लेकिन उस समय सफलता नहीं मिली थी। ग्रामीणों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने अतिक्रमण हटवाया। ग्रामीणों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी ने विगत कुछ सप्ताह पहले मौका मुआयना कर उक्त जगह पर अवैध रूप से कब्जा कर रहने वालों के लिए जिसके पास जमीन नहीं थी। उसके लिए पंचायत की जमीन को चिह्नित कर राजकुमार, लल्लन, धर्मेंद्र, त्रिलोकी को जमीन आवंटित कर दिया गया था और कानूनी प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी कर एक सप्ताह के समय में खाली करने को कहा गया था। लेकिन लगभग तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी उक्त लोगों के द्वारा अवैध कब्जा नहीं हटाया गया था। इसके बाद उपजिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने एसएचओ बैरिया अनिल चन्द्र तिवारी के साथ पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए और जमीन तत्काल खाली करने को कहा गया। जिसके बाद बसफोर जाति के लोगों ने कहा कि हम अभी से ही अपना समान निकालना शुरू कर दे रहे हैं। जिस पर उपजिलाधिकारी ने कड़े लहजे में कहा कि अगर अवैध कब्जा जल्द खाली नहीं किए तो जेसीबी लगाकर अवैध कब्जा हटवा दिया जायेगा। इसलिए तुम लोगों को जहां पर जमीन दी गई है, वहां जाकर रहो।