{"_id":"5c17e990bdec22571918f85a","slug":"191545070992-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधियों ने बांटे आयुष्मान भारत पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधियों ने बांटे आयुष्मान भारत पत्र
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवती। सीएचसी प्रांगण में सोमवार को नगर पंचायत रेवती तथा नगर पंचायत सहतवार के लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना का पत्र वितरण किया गया। पत्र वितरण समारोह का शुभारंभ रेवती व सहतवार के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधियों ने किया।
नगर पंचायत सहतवार के अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज सिंह गुडडू ने कहा कि केन्द्र सरकार की यह योजना गरीबों के लिए वरदान है। नगर पंचायत अध्यक्ष रेवती के प्रतिनिधि अजय शंकर पांडेय कनक ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ हर पात्र को मिले यही सरकार की मंशा है। नगर पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा आयुष्मान भारत पत्र लाभार्थियों को वितरित किया गया और इसके बाद सीएचसी प्रांगण में पौधरोपण किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि शेष लाभार्थियों को डोर टू डोर पत्र का वितरण कराया जाएगा। इस मौके पर सभासद शम्भू कांत तिवारी, सुरेंद्र चौहान, समर बहादुर सिंह, राजू पांडेय, दिलराज सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. बद्रीराज यादव ने किया।