{"_id":"5c055d9fbdec2241c059414d","slug":"191543855519-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण व जाम से लोग बेहाल, अधिकारी उदासीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण व जाम से लोग बेहाल, अधिकारी उदासीन
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। रानीगंज बाजार में स्थित सब्जी मंडी में हो रहे अतिक्रमण और गंदगी से क्षेत्र के लोग परेशान हैं लेकिन इसे लेकर कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके चलते लोगों को रोजाना फजीहत उठानी पड़ रही है।
बताया जाता है कि सब्जी दुकानदारों के अलावा मोबाइल दुकानदारों द्वारा गाना डाउनलोड करने के लिए काउंटर के रास्ते पर ही रख दिया गया है। इसके अलावा किराने के दुकानदारों द्वारा रानीगंज मुख्य मार्ग से लेकर पैसर हाट तक रास्तों के दोनों तरफ पूरी तरह से सड़क तक दुकान लगा दिया जाता है। कई दुकानदार तो अतिक्रमण कर स्थाई रूप से टीन सेड आदि लगवा कर चुके हैं। रही सही कसर को बाजार में खरीदारी करने वाले लोग अपनी बाइक, साइकिल आदि को रास्ते पर खड़ी कर पूरा कर देते हैं। इसके चलते, हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन इसे लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। रानीगंज बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान तो चलाया गया लेकिन सब्जी मंडी में हो रहे अतिक्रमण की तरफ कभी भी ध्यान नहीं दिया गया।