फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जयंती पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को किया याद

जयंती पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को किया याद

Wed, 09 May 2018 10:32 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
जयंती पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को किया याद
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 478वीं जयंती बुधवार को विभिन्न संगठनों की ओर से धूमधाम से मनाई गई। कुंवर सिंह इंटर कालेज के जय्रपभा सभागार में महाराणा प्रताप जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप के तैल चित्र पर कॉलेज के प्रबंधक व विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू ने दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर किया। समारोह का संबोधित करते हुए एमएलसी पप्पू सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप के जीवन का सारांश है कि मैं पूरी जिंदगी घास की रोटी और पानदी पीकर गुजार सकता हूं लेकिन किसी की पराधीनता स्वीकार नहीं है। यह लक्ष्य ही उनके जीवन के बारे में वर्णन कर देता है। आज हर मां एक प्रताप पैदा करना चाहती है ताकि उसकी शक्ति को देख कर दुश्मन डरे। एमएलसी ने कहा कि अगले साल से महाराणा प्रताप की जयंती व्यापक स्तर पर मनाई जाएगी। बेरुआरबारी ब्लॉक के पूर्व प्रमुख अनिल सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप सभी के आदर्श थे और उनका जीवन संघर्षोँ से भरा लेकिन अत्यंत गौरवशाली था। उनके जीवन से यह सीख मिलती है कि किसी भी दशा में अपन पथ से विचलित नहीं होना चाहिए। इस मौके पर मनोज सिंह, अमित सिंह बघेल, संजीव कुमार सिंह, शशि कुमार सिंह, प्रेमशंकर राय, जयंत सिंह, राजेश सिंह, विजय बहादुर सिंह, संजय कुमार सिंह, अमित सिंह बघेल आदि थे। अध्यक्षता अनिरुद्घ सिंह व संचालन राजेश कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन

उधर, अखिल भारतीय विकास संस्कृति साहित्य परिषद के जिला इकाई की ओर से आनंदनगर स्थित कार्यालय पर महाराणा जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। महाराणा प्रताप पर आहुति नामक महाकाव्य के रचयिता डा. बृजेश सिंह ने काव्य पाठ किया। प्रो. केपी श्रीवास्तव ने कहबा कि विकट परिस्थितियों में भारत का सपूत मुगल वंश की सत्ता को झकझोरता रहा। इस मौके पर डा. फतेह चंद बेचैन, डा. आदित्य कुमार अंशु, सुदेश्वर अनाम, नवचंद्र तिवारी, डा. संतोष प्रसाद गुप्त, अशहर खुर्शीद, जितेंद्र त्यागी, अली अहमद संगम, राधिका तिवारी, बीएन शर्मा मृदुल, अशोक कंचन जमालपुरी, आनंद कुमार, विनय कुमार गुप्त, राकेश कुमार गुप्त, सूरज समदर्शी, अमावस यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed