फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कोई गांव मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना में चयनित नहीं

कोई गांव मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना में चयनित नहीं

Thu, 26 Apr 2018 10:12 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
कोई गांव मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना में चयनित नहीं
बैरिया। विधान सभा क्षेत्र के किसी भी गांव का चयन मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत नहीं किया गया है। इसको लेकर लोगों में काफी रोष है। इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने सूबे के मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से इस प्रकरण की शिकायत करते जांच की मांग की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत जिले के कुल 15 गावों का चयन किया गया है लेकिन इस सूची में बैरिया विधान सभा का एक भी गांव शामिल नहीं हैं। बताया जाता है कि इस योजना के तहत संबंधित विभाग द्वारा दुधैला व देश की रक्षा में शहीद हुए सेना एवं अर्ध सैनिक बलों के गांव के रूप में मझौवां व मूड़ाडीह गांव का नाम प्रस्तावित किया गया था। इसके अलावा बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने विधान सभा क्षेत्र से सिर्फ बेलहरी ब्लाक के एक गांव का नाम सूची में होने की जानकारी होने पर बैरिया व मुरलीछपरा ब्लाक के एक-एक गांव को योजना में शामिल करने का प्रस्ताव किया था। लेकिन अंतिम सूची जारी होने पर बैरिया विधान सभा क्षेत्र से एक भी गांव शामिल नहीं किया गया। इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि व अधिकारियों के आपसी तालमेल के अभाव के चलते दरवाजे पर आई सुविधा भी वापस हो गई और विधान सभा का कोई भी गांव इस योजना में शामिल नहीं हो सका। इंटक नेता ने क्षेत्र के दुधैला, मझौवां व मूड़ाडीह गांव को मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना में शामिल करने के लिए जिलाधिकारी, प्रमुख सचिव ग्राम विकास व मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed