फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   माडल रेलवे स्टेशन को मिली योजनाओं की सौगात

माडल रेलवे स्टेशन को मिली योजनाओं की सौगात

Sat, 23 Dec 2017 11:05 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
माडल रेलवे स्टेशन को मिली योजनाओं की सौगात
बलिया। जनपदवासियों के लिए शनिवार का दिन यादगार रहा। रेलवे के क्षेत्र में एक साथ परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास व लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। बलिया रेलवे स्टेशन पर बनने वाले 24 कोचों के वाशिंग पिट का शिलान्यास से लेकर स्टेशन पर वाईफाई की सुविधा का उद्घाटन भी किया गया। शुभारंभ सांसद भरत सिंह ने विधिवत पूजा पाठ करके किया। सांसद ने बलिया माडल रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से बलिया रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या एक के विस्तारीकरण एवं सुरेमनपुर में यात्री प्रतीक्षालय, फाई-फाई सेवा, आरक्षित लाउंज, वाटर वेडिंग मशीन भृगु वाटिका पैदल उपरिगामी पुल के कार्यारंभ का शुभारंभ किया। सांसद भरत सिंह ने रिमोट के माध्यम से सभी कार्यों का शिलापट उद्घृत कर कार्यों का शुभारंभ किया। सांसद ने कुल नौ कार्यों का शुभारंभ एवं लोकार्पण किया।
विज्ञापन

सांसद भरत सिंह ने कहा कि सांसद बनने के बाद तीन साल तक किए गए अथक प्रयास और आपके आशीर्वाद से आज बलिया में लगभग मेरे द्वारा रखे गये लक्ष्यों को मूर्त रूप मिलने लगा है। बलिया से सभी महानगरों के सीधे रेल परिचालन में वाशिंग पिट एक बहुत बड़ी अड़चन थी। पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु एवं वर्तमान रेलमंत्री पीयूष गोयल के सहयोग से आज बलिया में 24 कोचों के धुलाई के लिए बननो वाले वाशिंग पिट के कार्य का शुभारंभ हो गया। अगले वर्ष के अंतिम महीने तक यह वाशिंग पिट बन कर तैयार हो जाने की संभावना है। वर्ष 2016-17 का साल बलिया रेल सुविधा में नई दिल्ली के लिए भृगु एक्सप्रेस और कोलकाता के लिए शब्दभेदी एक्सप्रेस तो आने वाला 2018 में वाशिंग पिट के निर्माण के बाद बलिया वाराणसी एवं छपरा रेलखंड पर विद्युत रेल परिचालन के साथ-साथ सभी प्रमुख महानगरों के रेल परिचालन के सुविधाओं के लिए जाना जाएगा।
विज्ञापन

वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक एसके झा ने अंत में सभी आगंतुक अतिथियों का आभार जताया। संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष अरुण सिंह बंटू ने किया। कार्यक्रम को नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला, नगर पालिका परिषद बलिया के अध्यक्ष अजय कुमार विनोद, भाजपा अध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, सुरजीत सिंह, जय प्रकाश साहू, संजय मिश्रा, राजीव मोहन चौधरी, नकुल चौबे, माधव प्रसाद गुप्त आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह, आजाद सिंह, अनिल सिंह, सुनील सिंह प्रधान, संजय पांडेय, जयराम सिंह, उदय सिंह, करीमन सिंह, अनिल पांडेय, दशाश्वमेघ प्रसाद, गुड्डू चौधरी, संगीता श्रीवास्तव, रीता वर्मा, कृष्णा पाण्डेय, आनन्द सिंह, संतोष कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद नीरज शेखर अपरिहार्य कारणों से नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed