{"_id":"5a3d4e924f1c1bfc0f8b5675","slug":"191513967250-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन सड़क के लिए हुई नापी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन सड़क के लिए हुई नापी
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली परिसर में शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार पांडेय की अध्यक्षता में पीडब्लूडी, बिजली विभाग, जल निगम आदि के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें टीडी कालेज से मिड्ढी चौराहा होते हुए पार्क इन होटल तक फोरलेन में हो रहे बाधाओं को दूर करने पर विचार-विमर्श किया गया। तत्पश्चात टीडी कालेज से विभिन्न विभागाें के अधिकारियों की मौजूदगी में नापी की गई तथा संबंधित विभागों को तत्काल कार्य करने का निर्देश दिया गया।
मालूम हो कि टीडी कालेज चौराहा से मिड्ढी चौराहा होते हुए पार्क इन होटल तक फोरलेन सड़क का निर्माण पीडब्लूडी द्वारा होना है। जिसके निर्माण में कई स्थानों पर बाधाएं आ रही थी। जिसके चलते निर्माण कार्य बंद कर दिया गया। लेकिन शासन के दवाब के कारण पीडब्लूडी के अधिकारियों ने नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, बिजली विभाग, जल निगम के अधिकारियों के साथ टीडी कालेज चौराहे से मिड्ढी चौराहा होते हुए पार्क इन होटल तक नापी की। नापी के अंदर पड़ने वाले विद्युत पोल को हटाने के लिए बिजली विभाग को निर्देश दिया गया। वहीं जल निगम को तत्काल सीवर पाइप पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा नापी के अंदर पड़ने वाले मकान व दूकान स्वामियों को भी हटाने का निर्देश दिया गया। ताकि फोरलेन सड़क के निर्माण में कोई बाधा उत्पन्न न हो सकें। इस मौके पर सीओ सिटी विजय प्रताप यादव, शहर कोतवाल शशिमौलि पांडेय, पीडब्लूडी के एक्सीएन एसपी प्रसाद कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।