{"_id":"5a316baa4f1c1b69678c1c5c","slug":"191513188266-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा में अचानक बढ़ा जलस्तर, कटान हुआ तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा में अचानक बढ़ा जलस्तर, कटान हुआ तेज
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
मनियर। घाघरा के जल स्तर में अचानक आई बढ़ोतरी के कारण नवका गांव में कटान में तेज हो गया है, जिससे ग्रामीण एक बार फिर दहशत में आ गए है। ग्रामीणों की मानें तो जब कटान होने लगता है तो अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि तक कटान रोकने की बात करते हैं, लेकिन जलस्तर कम होने के बाद सबकी निगाहें बदल जाती है। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर प्रशासन ने कटान रोकने की कवायद एक हफ्ते के अंदर शुरू नहीं किया तो जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीण सत्यनारायण, सत्यदेव प्रसाद, कपिल, रंगीला, बबन, विजय, तारकेश्वर प्रसाद, बालेश्वर, रविंद्र आदि लोगों का कहना है कि घाघरा का जलस्तर कम होने के साथ ही प्रतिदिन कटान का क्रम जारी है। प्रतिदिन कटान हो रहा है। ऐसे में गांव का अस्तित्व अब खतरे में है।
विज्ञापन