फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   फोटो सहित... वार्षिकोत्सव में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया

फोटो सहित... वार्षिकोत्सव में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया

Sat, 02 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो सहित... वार्षिकोत्सव में प्रतिभागियों ने अपनी  प्रतिभा का लोहा मनवाया
बलिया। सनबीम स्कूल अगरसण्डा ने बड़ी ही हर्षोल्लास एवं नव ऊर्जाओं के सागरों की लहराती हुई लहरों के साथ अपना चतुर्थ वार्षिकोत्सव (जेनेसिस 2017- स्पर्श, एक एहसास का आयोजन स्कूल परिसर में गुरुवार की देरशाम को किया। जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विविध गीत और नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को मनोहारी बना दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथिद्वय डा. दीपक मधोक, चेयरमैन एवं डायरेक्टर सनबीम एडुसर्व लिमि0 एवं सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स वाराणसी एवं डा. भारती मधोक, निदेशिका, सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स, वाराणसी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अतिथिद्वय का स्वागत सनबीम स्कूल बलिया के चेयरमैन संजय कुमार पाण्डेय एवं सचिव अरूण सिंह ने फूलों के गुलदस्ते एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके किया। इस अवसर पर कक्षा शिुशु वाटिका से नवम् तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपने विभिन्न कौशलों जैसे शिव तांडव, सांस्कृतिक संगीत, एमजे डांस, प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी ‘बूढ़ी काकी’ का प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिभा का लोहा मुख्य अतिथियों, दर्शकों एवं आगन्तुकों द्वारा मनवाया। प्रस्तुति के दौरान मानों ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे चारों दिशाएं श्रवण एवं दर्शन मात्र से ही मस्ती से झूम रही हों तथा आकाश के तारे भी विद्यालय परिसर में उतर आये हों। इस शुभ अवसर पर विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘दिशाएं-2017’ का विमोचन भी मुख्य अतिथिद्वय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के निदेशक डा. कुँवर अरूण सिंह ने वाराणसी से चलकर आये मुख्य अतिथियों के साथ ही सभी प्रतिभागियों, आगंतुकों, अभिभावक, शिक्षक, कर्मचारीगण आदि के प्रति हार्दिक आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed