{"_id":"598f3de04f1c1b51368b480c","slug":"191502559712-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात के बाद जर्जर सड़कों पर लगेगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात के बाद जर्जर सड़कों पर लगेगा काम
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतसर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर-प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में सत्ता संभालने के पहले दिन से समाज के अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। भाजपा सरकार उस अंतिम व्यक्ति तक वह जरूरी सुविधाएं पहुंचाने को संकल्पबद्ध है, जिसका वह हकदार है और पूर्व की सपा और बसपा सरकार ने उन्हें उन मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा है।
उक्त बातें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने कही। शुक्रवार को देर रात भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं जनऊपुर ग्राम सभा के पूर्व प्रधान शिक्षक राजेश कुमार पांडेय की पत्नी की आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे थे। मंत्री से उपस्थित क्षेत्रीय लोगों ने सुखपुरा से रतसर मार्ग की जर्जर स्थिति से अवगत कराते हुए निर्माण की मांग की। उपेंद्र तिवारी ने सड़क के बारे में बताया कि सरकार की गढ्ढामुक्त सड़क योजना के तहत जो भी सड़क छूट गई है। बरसात बाद तुरंत उस पर कार्य शुरू हो जाएगा। उपेंद्र पांडेय, टुनटुन उपाध्याय, विजय गुप्ता, बंटी सिंह, उमेश सिंह, पिंटू पाठक, मनोज पांडेय, विजय वर्मा, मुक्तेश्वर पांडेय, सुनीत कुमार, आशुतोष पांडेय, राम प्रवेश राजभर आदि उपस्थित रहे।