{"_id":"598a006b4f1c1bbd5d8b4933","slug":"191502216299-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर छात्रनेताओं का अनशन शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर छात्रनेताओं का अनशन शुरु
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
बैरिया। सुदिष्ट बाबा महाविद्यालय सुदिष्टपुरी रानीगंज के स्नातक प्रथम वर्ष में सीट वृद्धि सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर छात्र नेता नितेश सिंह मंगलवार को महाविद्यालय परिसर में अनशन पर बैठ गए। उनके समर्थन में दर्जनों छात्र नेता अनशन स्थल पर बैठे हुए हैं।
छात्रनेताओं ने महाविद्यालय के प्राचार्य व बैरिया के उपजिलाधिकारी को एक सप्ताह पूर्व पत्रक देकर स्नातक प्रथम वर्ष में सीटों की वृद्धि के अलावा फीस वृद्धि को कम करने, महाविद्यालय के मुख्यद्वार का निर्माण कार्य शीघ्र्र शुरू कराने, अपूर्ण परीक्षाफल को पूर्ण कराकर घोषित कराने तथा महाविद्यालय में रिक्त प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया को शुरू कराने की मांग की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर छात्रनेताओं ने अनशन शुुरु कर दिया। छात्रनेता श्री सिंह के समर्थन में विकाश गुप्त, प्रवीण कुमार सिंह, अजीत यादव, अंकित कुमार, रवि मौर्या, हरीश मौर्या, राहुल सिंह, राजू यादव, सुजीत कुमार, सर्वजीत सिंह, अमरेश सिंह, विजय प्रताप यादव, अमित शर्मा के अलावा दुबेछपरा के छात्रनेता अभिषेक सिंह बंटी, अंशुमान सिंह, किशन ओझा आदि भी अनशन पर बैठे।