{"_id":"598606404f1c1b9a718b4873","slug":"191501955648-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हैलमेट नहीं मिल रहा पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हैलमेट नहीं मिल रहा पेट्रोल
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिले में नो हैलमेट, नो पेट्रोल का पुलिस ने कड़ाई से पालन कराना शुरू कर दिया है। यही वजह रही कि शनिवार को कई पेट्रोल पंपों पर बिना हैलमेट वालों को पेट्रोल नहीं दिया गया। जिसके चलते उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। उधर, डीजीपी ने पुलिसकर्मियों को भी हैलमेट लगाने का फरमान जारी किया है।
सड़क हादसों के लगातार बढ़ रहे ग्राफ को देखते हुए शासन के निर्देश के बाद पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने नो हेलमेट, नो पेट्रोल का पिछले दिनों फरमान जारी किया था। जिसे चार अगस्त से पूरे जनपद में लागू कर दिया गया। यहां तक कि सभी पेट्रोल पंपाें पर बैनर लगाकर नो हेलमेट, नो पेट्रोल लिखकर टांग दिया गया है। ताकि पेट्रोल लेने वाले को साफ-साफ दिख जाय। इसके अलावा पेट्रोल पंपों पर पुलिकर्मी को भी तैनात कर दिया गया है। शुक्रवार के पहले दिन ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ पेट्रोल पंपों पर आपरेटर व ग्राहकों में किचकिच हुई तो कुछ पेट्रोल पंपों पर धज्जियां उड़ाई गई। लेकिन शनिवार को इसे पुलिस महकमा ने कड़ाई से पालन कराया। जिसके चलते कई बाइक सवारों को बिना पेट्रोल भराए ही बैरंग लौटना पड़ा। बावजूद कुछ पेट्रोल पंपों पर किचकिच हुई।