फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   185 migrant laborers got employment in MNREGA

30 गांवों में 185 प्रवासी मजदूरों को मिला मनरेगा में रोजगार

Wed, 20 May 2020 08:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
185 migrant laborers got employment in MNREGA
बैरिया। ब्लॉक के 30 गांवों में लॉकडाउन के दौरान गांव लौटे 185 प्रवासी मजदूरों का मनरेगा योजना अंतर्गत जॉबकार्ड बनाया गया है। मनरेगा के वरिष्ठ लिपिक चंदन ओझा के अनुसार अभी भी 65 प्रवासी मजदूर जो फिलहाल क्वारंटीन हैं इनके द्वारा भी जॉबकार्ड के लिए आवेदन किया गया है, इनका जॉबकार्ड क्वारंटीन समाप्त होने की अवधि से पहले बना दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं भीखाछपरा के प्रधान बनिया सिंह ने कहा कि गैर प्रांत से आए प्रवासी मजदूर मनरेगा में 201 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी सुनकर ही मुंह टेढ़ा करने लगते हैं। बताया कि उन मजदूरों का कहना है कि जहां हम काम करते थे रोज का 500 से 700 रुपये दिहाड़ी मजदूरी मिलती थी। हालांकि प्रवासी मजदूर जिनका जॉबकार्ड बना है यह काम में लग गए हैं। इस बाबत खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव ने कहा कि अधिकांश गांवों में मनरेगा का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed