फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   1838 farmers will get the benefit of free boring

1838 किसानों को मिलेगा निशुल्क बोरिंग का लाभ

Fri, 12 Aug 2022 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
1838 farmers will get the benefit of free boring
वित्तीय वर्ष 22-23 में जिले के लिए शासन ने 1838 निशुल्क बोरिंग का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस पर कुल 91 लाख से अधिक की धनराशि खर्च होगी जो बतौर अनुदान सरकार देगी। योजना के तहत लघु व सीमांत किसानों को लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे तो पिछले कई वर्षों से किसानों को निशुल्क बोरिंग की सुविधा मिल रही है। अब किसानों की आय बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना का संचालन किया जा रहा है। शासन ने योजना पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब किसान निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करेंगे। इसके बाद लघु सिंचाई विभाग इसकी पड़ताल कर पात्र किसानों के खेतों में बोरिंग कराने का काम पूरा करेगा। किसान को jjmup.org पोर्टल पर निशुल्क बोरिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। उथले नलकूप योजना के तहत 30 मी. गहराई तक चार ईंच व्यास की बोरिंग की जाती है। मध्यम गहरी बोरिंग योजना का भी लाभ किसानों को दिया जाता है। शासन की ओर से जिलेे के लिए कुल 1838 निशुल्क बोरिंग का लक्ष्य निर्धारित किया है। ऑनलाइन आवेदन के बाद लघु सिंचाई विभाग की ओर से किसानों को सुविधा दी जाएगी। गहरी बोरिंग योजना की पात्रता
विज्ञापन

लघु सिंचाई विभाग के एई एसएस यादव ने बताया कि पीएम किसान सम्मान योजना में पंजीयन हो। अगर किसान योजना में पंजीकृत नहीं है तो उनका पंजीकरण पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल पर अपलोड कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत तीन तरह की निशुल्क बोरिंग योजना संचालित है। इस वर्ष के लिए लक्ष्य प्राप्त हुआ है। ऑनलाइन आवेदन के बाद जांच कर किसानों के खेतों में विभाग की ओर से निशुल्क बोरिंग कराई जाएगी।
उथले नलकूप के लिए पात्रता
- पीएम किसान सम्मान योजना में पंजीयन हो।
- उप्र भूगर्भ जल प्रबंधन में पंजीयन हो।
- सामान्य श्रेणी के लघु व सीमांत किसानों की जोत 0.2 हेक्टेयर एवं अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए न्यूूनतम जोत सीमा का प्रतिबंध नहीं है।
- 2.5 से 5 एकड़ तक लघु व 0.5 से 2.5 एकड़ तक सीमांत किसान की श्रेणी में लाभान्वित होंगे।
मध्यम गहरी बोरिंग के लिए पात्रता
- पीएम किसान सम्मान योजना में पंजीयन हो।
- उप्र भूगर्भ जल प्रबंधन में पंजीयन हो।
- इस योजना में सभी जाति व श्रेणी के किसान पात्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed