फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   समय से बितरित करें मतदाता पर्ची

समय से बितरित करें मतदाता पर्ची

Tue, 07 May 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
समय से बितरित करें मतदाता पर्ची
बलिया। लोकसभा निर्वाचन 2019 को सकुशल संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त लोकसभा क्षेत्र घोसी के प्रेक्षक पाल रासू ने सोमवार को चिलकहर व डुमरी में दो क्रिटिकल(अतिसंवेदनशील) बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां खासकर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जांच की। इस दौरान उन्होंने दोनों बूथों के बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को निर्देश दिया कि समय से मतदाता पर्ची वितरित कर दी जाए। इसके अलावा वे स्थानीय लोगों से भी मिले और 19 मई को निर्भीक होकर हर हाल में अपने मताधिकार का प्रयोग करने को प्रेरित किया। साथ में मौजूद घोसी लोकसभा क्षेत्र के ही पुलिस ऑब्जर्वर राजीव रंजन ने पर्याप्त सुरक्षा के बीच मतदान सकुशल सम्पन्न होने को आश्वस्त किया।
विज्ञापन

सामान्य प्रेक्षक श्री रासू रसड़ा के एसडीएम-सीओ के साथ क्रिटिकल बूथों का निरीक्षण करने निकले थे। वे प्राथमिक विद्यालय चिलकहर पर मूलभूत सुविधाओं की जांच करने के बाद जूनियर हाई स्कूल डुमरी पर गए। दोनों जगह पेयजल, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प, आम मतदाताओं के लिए छाया एवं पर्याप्त प्रकाश की उपलब्धता का जायजा लिया। उन्होंने रसड़ा के एसडीएम दुष्यंत मौर्य और सीओ केपी सिंह को वल्नरेबल बूथों को लेकर सतर्क रहने को कहा। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह, रसड़ा कोतवाल ज्ञानेश्वर मिश्रा साथ थे।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी रसड़ा ने बताया कि घोसी के सामान्य प्रेक्षक पॉल रासु है और उनका मोबाइल नंबर 8765146902 है। इसी प्रकार घोसी के पुलिस ऑब्जर्वर राजीव रंजन का मोबाइल नंबर 8765171137 है। किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के लिए इनसे संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed