फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   एक पखवारे से चल रहा अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन समाप्त

एक पखवारे से चल रहा अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन समाप्त

Mon, 29 Apr 2019 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
एक पखवारे से चल रहा अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन समाप्त
बैरिया। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन और अधिवक्ताओं के संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट भवन में हुई। अपर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार यादव की पहल पर एसडीएम विपिन कुमार जैन ने अनशन स्थल पर पहुंच कर अधिवक्ताओं को भरोसा दिया कि उनके मान सम्मान की रक्षा होगी। उनके आश्वासन के बाद एसडीएम और तहसीलदार के खिलाफ एक पखवारा से अनशन बैठे अधिवक्ताओं ने अनशन खत्म कर दिया।
विज्ञापन

कई दिनों से अपर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार यादव अधिवक्ताओं का अनशन समाप्त कराने के प्रयास में थे। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की पहल पर उपजिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने अधिवक्ताओं के अनशन स्थल पर जाकर उनके साथ बैठ कर वार्ता की और उन्हें भरोसा दिया कि अधिवक्ताओं के मान-सम्मान की रक्षा होगी। कहा कि हड़ताल अवधि में जो भी मुकदमे निस्तारित किए गए हैं उनके संबंध में भी अधिवक्ताओं के साथ वार्ता कर कोई रास्ता निकाल लिया जाएगा। हालांकि तहसीलदार ने किसी भी तरह के पुनर्विचार की बात पर तैयार नहीं हुए। इस पर अधिवक्ता भड़क गए और उन पर तरह-तरह का आरोप लगाने लगे। अंतत: एक पखवारे से अधिक समय से चल रहा क्रमिक अनशन समाप्ति के साथ ही उपजिलाधिकारी के न्यायालय का बहिष्कार भी समाप्त हो गया। तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार उनके स्थानांतरण तक अधिवक्ताओं ने जारी रखने का निर्णय लिया। एसडीएम के साथ वार्ता में वरिष्ठ अधिवक्ता भृगुनाथ प्रसाद, विपिन बिहारी सिंह, रमाशंकर मिश्र, रामनिवास सिंह, आनंद कुमार ओझा, शिवप्रकाश सिंह, शिवजी सिंह, रुद्रदेव कुंवर, मदन लाल वर्मा, बसंत पांडेय, महेश प्रसाद सिंह, चंद्रशेखर यादव, राजेंद्र प्रसाद, शशिप्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed