फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन दांतों की सफाई जरूरी

स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन दांतों की सफाई जरूरी

Sat, 02 Feb 2019 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन दांतों की सफाई जरूरी
बलिया। अमर उजाला और डाबर रेड पेस्ट की ओर से शुरू किया गया काफिला शनिवार को बलिया नगर के भारती शिक्षा निकेतन बेदुआ पहुंचा। इस दौरान चिकित्सकों की टीम ने बच्चों के दांतों का परीक्षण किया गया। सुबह चिकित्सकों की टीम दिल्ली पब्लिक कांवेंट स्कूल बहेरी मिड्ढा पहुंची जहां 494 बच्चों के दांतों का परीक्षण किया गया। बच्चों के बीच दंत मंजन का वितरण भी किया गया। प्रिसिंपल ऊषा पांडेय अलावा मनोहर पांडेय मौजूद रहे। इसके बाद चिकित्सकों की टीम भारती शिक्षा निकेतन बेदुआ पहुंची जहां 690 बच्चों के दांतों का परीक्षण किया गया। बच्चों को दांतों की साफ सफाई करने के बारे में बताया गया। साथ ही उनके बीच मंजन का वितरण भी किया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल जयशंकर सिंह, पूजा वर्मा आदि मौजूद रहे। सिटी डेंटल क्लिनिक सीतापुर आंख हास्पिटल बनकटा के चिकित्सक डॉ. रवि प्रकाश श्रीवास्तव और डाक्टर संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि वर्तमान परिवेश में बच्चे ओरल इंफेक्शन के शिकार ज्यादा हो रहे हैं। इसका कारण फास्ट फूड का ज्यादा सेवन है। इसके प्रति बच्चों और उनके अभिभावकों को जागरूक होने की जरूरत है। बच्चे सुबह उठने के बाद ब्रश कर दांतों की सफाई अवश्य करें। कहा कि स्कूलों में होने वाले रेड पेस्ट डेंटल ब्रिगेड कैंपेन का उद्देश्य ओरल हाइजीन के प्रति बच्चों में जागरूकता लाना है। इस मौके पर शशिकांत तिवारी, संजय पांडेय, सोनू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed