फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ज्ञान-विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों को दिए गए टिप्स

ज्ञान-विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों को दिए गए टिप्स

Sun, 02 Dec 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
ज्ञान-विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों को दिए गए टिप्स
बलिया। ददरी मेले में विज्ञान प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी में बच्चों, महिलाओं, किसानों के साथ-साथ विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अपनी रुचि के हिसाब से बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान ब्लड ग्रुप एवं ब्लड प्रेशर तथा प्राथमिक स्वास्थ्य जांच करने के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट आफ पैरामेडिकल साइंस के निदेशक आफताब आलम के निर्देशन में जानकारी दी गई। शिविर में गणित से जुड़े कई टिप्स बताए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदूषित पानी को कैसे जांचे तथा मिट्टी की गुणवत्ता कैसे पहचाने इसकी जानकारी देते हुए टीडी कालेज के कृषि विभागाध्यक्ष डा. अशोक कुमार सिंह तथा डा. अनिल कुमार सिंह ने कार्बोनेट बाइकार्बोनेट जैविक कार्बन की मात्रा एवं मिट्टी के स्वास्थ्य के लिए जैविक खादों के प्रयोग के लिए प्रेरित किया। विकास सक्सेना ने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट से हर व्यक्ति को परेशानी हो सकती है। राजन सिंह, प्रिंसु गुप्ता ने हल्दी, धनिया पाउडर, मिर्ची पाउडर, नमक, मसाला तेल आदि के बारे में सीधे प्रयोग करके दिखाया। जिसे हम अपने घरों में भी मिलावट जैसे जहां से बच सकते हैं। आए दिन हम मिलावट के चलते ठगी का शिकार होते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को कठपुतली के माध्यम से प्रदर्शन करते हुए नारायण श्रीवास्तव विज्ञान संचालक लखनऊ ने सभी आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया। विभिन्न स्टालों पर नवीन कुमार शुक्ला, अरमान, कमलकांत, फिरोज, वैष्णवी, दीपिका, राहुल सिंह, जोगेंद्र सिंह, शिवम सिंह ने सहयोग किया। इस मौके पर सुधीर सिंह, अतुल कुमार, रजनीकांत सिंह, नितेश उपाध्याय, रितेश अग्रवाल, संतोष कुमार, राज नारायण सिंह, अश्वनी तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed