फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   चौथे दिन भी कार्यालयों पर लटका रहा ताला

चौथे दिन भी कार्यालयों पर लटका रहा ताला

Sat, 16 Jun 2018 12:16 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
चौथे दिन भी कार्यालयों पर लटका रहा ताला
बलिया। लेखपाल संघ के बैनर तले बैरिया विधायक के भतीजे के खिलाफ चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के दौरान कलेक्ट्रेट, माडल तहसील, विकास भवन, कृषि भवन, आपूर्ति विभाग, आबकारी विभाग सहित दर्जनभर कार्यालयों पर ताला लटका रहा। अधिकांश विभागों के कर्मचारी अपने-अपने संगठन के कर्मचारियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरने को समर्थन दिया। कहा कि कर्मचारी हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, कोषागार संघ के अध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन का समर्थन करते रहेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर धरना सभा को संबोधित करते हुए उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अजय कुमार यादव ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें जायज हैं। इसे प्रशासन को शीघ्रपूर्ण करना चाहिए। अन्यथा की स्थिति में संगठन आंदोलन में पूर्ण रूप से भागीदारी करते हुए विभागों में ताला लगा देगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री वेद पांडेय ने कहा कि जनपद के किसी भी समस्या के वक्त हम कर्मचारी एकजुट रहेंगे। अपनी मांगों के लिए हड़ताल का समर्थन करते रहेंगे। कर्मचारी नेता बलवंत कुमार सिंह ने कहा कि यह लड़ाई राज्य कर्मचारी के सम्मान की लड़ाई है। चेताया कि हम कर्मचारियों के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। इस मौके पर कौशल उपाध्याय, दिग्विजयनाथ सिंह, बृजबिहारी सिंह, लल्लन सिंह, दशरथ यादव, हीरालाल चौरसिया, संजय कुमार भारती, राजेश कुमार पांडेय, चौधरी आनंद, विजेंद्र सिंह, राजेश रावत, अक्ष्यबर नाथ पांडेय, विश्राम यादव, छट्ठू यादव, हरिकेश सिंह, रेनू शर्मा, सुशील त्रिपाठी, धीरज राय, मतीउर्रहमान, संत सिंह, अवधेश यादव, फूलन राय, विमला भारती, बब्बन प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed