{"_id":"5afb119f4f1c1be1408b56ee","slug":"181526403487-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया गौतम बुद्घ की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया गौतम बुद्घ की जयंती
Updated Tue, 15 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशुनपुरा। सम्राट अशोक क्लब इन्द्रौली मलकौली के तत्वाधान में तथागत भगवान बुद्ध विहार परिसर में मंगलवार को तथागत भगवान बुद्ध पखवारा एवं महात्मा गौतम बुद्ध की जयंती उनके अनुयायियों द्वारा धूमधाम से मनाई गई।
जयंती समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि बेल्थरारोड के पूर्व विधायक गोरख पासवान ने महात्मा गौतम बुद्ध के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। भगवान बुद्ध के अनुयायियों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री पासवान ने कहा कि महात्मा बुद्ध के विचार आज भी प्रासंगिक है। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता बौद्ध विचारक तुलसी सिंह कुशवाहा ने कहा कि तथागत भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान की प्राप्ति तथा परिनिर्वाण भी एक ही दिन बैशाख पूर्णिमा को ही हुआ। इस मौके पर कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा, रामेश्वर कुशवाहा, स्वामीनाथ मौर्य, बाढू सिंह कुशवाहा, बसपा जिलाध्यक्ष विनोद सेहरा आदि ने विचार व्यक्त किए।अध्यक्षता बालेश्वर मौर्य एवं संचालन नंदा प्रसाद वर्मा ने किया।