{"_id":"5ae612eb4f1c1b60098b7407","slug":"181525027563-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगूठी व ताबिज से नहीं, हेलमेट से मिलेगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंगूठी व ताबिज से नहीं, हेलमेट से मिलेगी सुरक्षा
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत रविवार को चित्तू पांडेय चौराहा स्थित यातायात पुलिस चौकी के पास जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह को हेलमेट प्रदान कर यातायात नियमों की जानकारी दी। संभागीय परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग द्वारा जनपद में चलाए जा रहे 29 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत लोगों को जागरूक करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर डीएम, एएसपी उत्तरी विक्रांत वीर, सीओ सिटी हितेंद्र कृष्ण ने दर्जनों लोगों को हेलमेट प्रदान कर लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर डीएम ने हेलमेट देने से पूर्व कहा कि अपनी सुरक्षा के लिए लोग हाथ में अंगूठी, गले व हाथ में ताबीज आदि पहनते है। लेकिन इससे लोगों की सुरक्षा नहीं होती है। सुरक्षा हेलमेट पहनने से होती है। हेलमेट पहनने से आप स्वयं और दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते है। उन्होंने आग्रह किया कि स्वयं भी हेलमेट पहने और दूसरों को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें। एएसपी विक्रांत वीर ने यातायात नियमों, सांकेतिक चिह्नों, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग, शराब पीकर वाहन न चलाने व वाहन चलाते वक्त ईयर फोन तथा मोबाइल का प्रयोग न करने, बाइक पर तीन सवारी न बैठने आदि के बारे में चालकों और आमजन को जागरूक किया। कहा कि यातायात नियमों के पालन करने से आपकी जान तो बचेगी ही दूसरों की भी जान बच सकती है। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दें और न ही प्रेरित करें। आपकी थोड़ी लापरवाही दो परिवारों की जिंदगियां उजाड़ सकती है। इसलिए यातायात नियमों का अवश्य पालन करें। इस मौके पर एआरटीओ आंजनेय सिंह, कोतवाल शशिमौलि पांडेय, यातायात प्रभारी सुरेश चंद्र द्विवेदी, सुनील सर्राफ, अतुल सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
श्रवण कुमार पांडेय